Hanuman Chalisa

New Year Cake: बच्चों के पसंदीदा क्रीमी वनीला केक से मनाएं हैप्पी न्यू ईयर

अगर आप न्यू ईयर (New Year Celibration Cake) के खास अवसर पर अपनों के लिए स्पेशल केक बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके बहुत काम की है। यह डेलीशियस केक आपके न्यू ईयर की पार्टी में चार चांद लगा देगा। यहां पढ़ें क्रीमी वनीला केक (Creamy vanilla cake) बनाने की एकदम सरल विधि- 
 
सामग्री :
क्रीम 2 बड़े चम्मच, 1 कप मैदा, 6 बड़े चम्मच मक्खन (पिघला हुआ), कैस्टर शुगर आधा कप, वनिला एसेंस आधा चम्मच, बैकिंग पावडर 1 चम्मच, दूध 3 बड़े चम्मच, खांड 3 बड़े चम्मच, जायफल (पिसा हुआ) 1 चुटकी, नमक 1 चुटकी, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, अदरक (पिसा हुआ) आधा चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी डेकोरेशन के लिए।
 
विधि : 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें।
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें।

आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। साथ ही ऊपर से काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी से सजाएं और डेलीशियस क्रीमी वनिला केक Creamy vanilla cake recipe पेश करें।

Cakes Recipes

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख