sawan somwar

ठंडे मौसम में बदली लोगों की पसंद, इस बार नटमेग केक से मनाएंगे क्रिसमस

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (10:37 IST)
Cake Recipe
 

इस बार कोरोना काल में लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है। कोरोना के कारण सेहत को लेकर लोगों में फिक्र बढ़ी है। जिस वजह से इम्युनिटी बूस्टर केक की ओर चलन बढ़ रहा है। सर्द भरे इस मौसम में सेहत का ध्यान रखते हुए आइए बनाते हैं यमी-यमीनटमेग केक, पढ़ें सरल विधि... 

सामग्री :
1 कप मैदा, 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, अदरक (पिसा हुआ) आधा चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। 
 
डेकोरेशन सामग्री : कुछेक काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली। 
 
विधि : 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। अब ऊपर से काले अंगूर, स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली से सजाकर पेश करें।

ALSO READ: Delicious Cake : यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख