Daily Horoscope
✕

हॉकी फाइनल में करारी हार के बाद खत्म हुआ भारत का Commonwealth Games का सफर, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2022 (19:02 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया लेकिन फाइनल में उसको ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह ठीक वैसा ही नतीजा था जैसा टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 1-7 से घुटने टेके थे। आज तो भारत गोल तो छोड़िए एक पेनल्टी कॉर्नर लेने में असफल रहा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 की हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से थॉमस विकहैम (9', 26'), जेकब एंडरसन (22', 27), नेथन एफरॉम्स (14', 42) ने दो-दो गोल किये, जबकि फ्लिन ओगिलवी (46') ने एक गोल किया। भारत इसस मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी।
भारत को पूरे मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से उन्होंने दो को गोल में तब्दील किया।

इसी के साथ भारत ने 61 पदक जीतकर अपने राष्ट्रमंडल अभियान को समाप्त किया। भारत ने बर्मिंघम 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख