dharma sangrah
✕

क्रिसमस 2023 : ईसा मसीह का जहां हुआ था जन्म, जानें कैसा है वह स्थान

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (11:39 IST)
Christmas 2023: ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को एक यहूदी युसुफ बढ़ई की पत्नी मरियम के यहां हुआ था। उनका परिवार नाजरथ का रहने वाला था और वे राज्य में हो रही जनगणना के लिए बेथलेहम में अपना नाम दर्ज कराने जा रहे थे। उस वक्त मदर मैरी यानी मरियम गर्भ से थीं और जब वे बेथलेहम पहुंचे तो वहां पर रात बिताने के लिए कोई सराय नहीं मिली तब एक चरवाहे ने उन्हें अस्तबल में रुकाया जहां यीशु का जन्म हुआ।
 
ईसा का जन्म स्थान बेथलेहम : ईसा मसीह का जन्म बेथलेहम के एक अस्तबल में हुआ था। यह भूमि दुनिया भर के ईसाईयों की आस्था का केंद्र है। इसराइल में यह स्थल यरुशलम से 10 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक फिलिस्तीनी शहर है। यहां मुस्लिमों की संख्‍या अधिक है। बेथलहम शहर को मूल रूप से एफ्राथ कहा जाता था।
 
चर्च ऑफ नेटिविटी, बेथलेहम (फिलिस्तीन, इसराइल) : ईसा मसीह का जन्म 6 ई.पू. नाजारेथ के एक यहूदी बढ़ई के यहां हुआ। जहां उनका जन्म हुआ वहां आज एक चर्च है जिसे आज चर्च ऑफ नेटिविटी कहा जाता है। कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट (330 ईस्वी) की मां सेंट हेलेना द्वारा निर्मित चर्च ऑफ द नेटिविटी, बेथलेहम के केंद्र में पवित्र क्रिप्ट नामक एक कुटी या गुफा के ऊपर स्थित है, जो ईसाई परंपरा के अनुसार, वह स्थान है जहां यीशु का जन्म हुआ था।
 
पानी के रिसाव के कारण वहां जाने वाला तीर्थमार्ग क्षतिग्रस्त है। यहां पर सबसे पहले 339 ईस्वी में एक चर्च पूरा किया गया था और छठी शताब्दी में आग लगने के बाद जिस इमारत ने उसकी जगह ली है, उसमें मूल इमारत के फर्श पर विस्तृत पच्चीकारी को बरकरार रखा गया है। इसमें लातिन, ग्रीक आथरेडॉक्स, फ्रांसिस्कन और आर्मीनियन कॉन्वेंट और गिरजाघरों के साथ-साथ घंटाघर और बगीचे भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय