dharma sangrah

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पेंड

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (17:35 IST)
Dantewada Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद आंखों में संक्रमण होने के कारण 13 लोगों को राजधानी रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अस्पताल के 3 स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जिसमें सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के 3 स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जिसमें सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं।
ALSO READ: हरियाणा में पहली बार बंदर का मोतियाबिंद ऑपरेशन
रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा ठाकुर ने बताया कि दंतेवाड़ा के 13 मरीज पिछले 5-6 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। ठाकुर के मुताबिक मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जिन 13 लोगों की आंख में संक्रमण हुआ है, उन सभी की 18 से 22 अक्टूबर के बीच दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा कि जब 1-2 मामले सामने आए तो हमने पिछले 15-20 दिनों में अस्पताल में सर्जरी कराने वाले मरीजों का पता लगाने का निर्देश दिया जिससे उनकी आंख की स्थिति की जांच की जा सके। चतुर्वेदी के अनुसार इस दौरान 80 मरीजों की जांच की गई जिनमें कुल 13 मरीजों की आंख में संक्रमण पाया गया।
 
उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों को इलाज के लिए रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। चतुर्वेदी के मुताबिक 18 अक्टूबर को सर्जरी कराने वाले एक मरीज में संक्रमण होने की जानकारी सामने आने के बाद भी संबंधित डॉक्टर 22 अक्टूबर तक सर्जरी करते रहे और संक्रमण के मामले के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया।
 
उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 4 ऑपरेशन थिएटर हैं और हर हफ्ते 20 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने का लक्ष्य है। चतुर्वेदी ने कहा कि अब तक हमने 10 से 22 अक्टूबर के बीच ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की जांच की है। जांच दल ने पाया कि मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए मानक प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया गया था और सर्जरी से पहले ऑपरेशन थिएटर को ठीक से साफ नहीं किया गया था।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम, नेत्र सहायक अधिकारी दीप्ति टोप्पो और अस्पताल की स्टाफ नर्स ममता वैदे की ओर से लापरवाही पाई गई और तीनों को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जायसवाल ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के अधीक्षक को इस संबंध में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना की। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि फिर भाजपा की सरकार आई, फिर आंखफोड़वा कांड शुरू हो गया। पिछली बार भी भाजपा सरकार में ऐसा ही हुआ था। हमारी सरकार में तो ऐसा एक बार भी नहीं हुआ। विष्णु का सुशासन नाकारा और नाकाम साबित हो चुका है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 31 नक्‍सली ढेर, 48 घंटे चला 1500 जवानों का अभियान
कांग्रेस ने इस घटना की जांच के लिए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की अध्यक्षता में 6 सदस्‍यीय दल का गठन किया है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान भी सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद लोगों की आंखों में संक्रमण के मामले सामने आए थे।(भाषा) 
(File Photo)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

अगला लेख