dharma sangrah
✕

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने 2 इनामी नक्सलियों को मार गिराया, हथियार और विस्फोटक बरामद

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (10:50 IST)
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली (Naxalites) मारे गए। दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिवीजनल कमेटी सदस्य हलदर और एरिया कमेटी सदस्य रामे को ढेर कर दिया।ALSO READ: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, खोजी अभियान जारी
 
अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर 8 और रामे पर 5 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव 'जिला रिजर्व गार्ड' और 'बस्तर फाइटर्स'के दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।ALSO READ: मध्यप्रदेश में नक्‍सलियों से मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर, 14-14 लाख का था इनाम
 
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 1 एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

अगला लेख