ramcharitmanas

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (12:16 IST)
Sukma news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक कुल 10 नक्सलियों के शव, इंसास राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।
 
दल जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पहाड़ी में था तब डीआरजी के दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने की जवाबी कार्रवाई की।
 
इससे पूर्व 16 नवंबर को राज्य के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख