'खूनी पंजे'पर मोदी से चुनाव आयोग नाराज
FILE
गौरतलब है कि मोदी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण में कांग्रेस के लिए खूनी पंजा और जालिम शब्द का इस्तेमाल किया था। आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर मोदी को नोटिस जारी किया था।
मोदी ने जवाब में कहा था कि उन्होंने खूनी पंजा शब्द का इस्तेमाल प्रतीक के रूप में सामान्य बोलचाल में किया था।
आयोग ने कहा कि वह मोदी के जवाब से संतुष्ट नहीं है। वह अपने भाषण में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें, जिनमें शालीनता,गरिमा और सार्वजनिक नैतिकता कायम रहे। (एजेंसी)

