ramcharitmanas

रमनसिंह को इस बार बस्तर में परिवर्तन होने का विश्वास

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (17:35 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया है कि इस बार बस्तर में परिवर्तन होगा और भाजपा इस इलाके में पुराने परिणामों के इतर शानदार चुनावी प्रदर्शन करेगी।
 
 
डॉ. सिंह ने शनिवार को बस्तर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार बस्तर की बाजी को हम पलटेंगे और बेहतर परिणाम भाजपा के पक्ष में लाएंगे। उनकी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में बस्तर के विकास के लिए जो काम किए हैं, उससे इस क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का काफी विश्वास बढ़ा है।
 
दरअसल, बस्तर संभाग की 12 सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव में काफी खराब था। पार्टी को 12 में से महज 4 सीटों पर ही सफलता मिली थी जबकि 8 पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को सफलता मिली थी। भाजपा को मैदानी इलाके में मिली सफलता के चलते सरकार बनाने में सफलता मिल गई थी, लेकिन 2003 एवं 2008 में बस्तर की सफलता से सरकार बनाने वाली भाजपा ने 2013 में मिली शिकस्त के बाद से ही बस्तर पर पूरा फोकस कर रखा है। 
 
उन्होंने कहा कि राज्य की जिन 12 सीटों पर प्रत्याशियों की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, उन पर चर्चा पूरी हो चुकी है। जल्द ही इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसके दीपावली से पहले जारी कर दिए जाने की संभावना है। (वार्ता)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

झारखंड में क्यों नहीं शांत हो रहा छात्रों का गुस्सा?

Top News 10 August: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में आज छात्रों का विधानसभा मार्च

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रनायकों के परिजनों का किया सम्मान, शौर्यगाथा की पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

अगला लेख