Daily Horoscope
✕

अंत्योदय योजना : किसका अंत किसका उदय...

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (18:13 IST)
कांग्रेस के समय से जारी, पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जाहिर सी बात है कि सरकार की बहुत सी आकांक्षाएं इस योजना से जुड़ी है, फिर चाहे वह जनता के हित की आकांक्षा हो या फिर पार्टी के हित की।
 
वैसे योजना कोई भी हो, जनता और सरकार के हित को समानांतर लेकर चलती है। अगर योजना से जनता का हित होगा, तो चुनाव में सरकार का हित होगा वरना योजना ठंडे बस्ते में तो सरकार ठंडे बस्ते में।
 
लगता है भारतीय जनता पार्टी इस गणित को बेहतर तरीके से जानती और समझती है। तभी तो वह जनता में योजनाओं के प्रति जागरुकता पैदा कर, अपनी चुनावी योजना को भुनाने में लगी हुई है। चाहे असंगठित श्रमिक सम्मेलन के जरिए शिवराज सरकार द्वारा चप्पल, साड़ी, पानी की कुप्पी और चेक का वितरण हो या फिर रमन सरकार का मोबाइल बांटना। 
 
हाल ही में रमन सकार अंत्योदय योजना के अंतर्गत कुकर का वितरण कर रही है। अब इस हिसाब से अंत्योदय योजना किसका अंत और किसका उदय है, ये समझना जरा मुश्किल है। या तो सरकार जनता को समझाने में लगी है कि अंत ही उदय है, या फिर खुद यह समझ चुकी है कि चुनावी साल में पार्टी ने अपने कार्यकाल के अंत में जो कुछ कर दिया वही उदय का कारण बन सकता है।
 
अब देखिए ना, पिछड़े आदिवासी क्षेत्र जो पार्टी के लिए सबसे बड़ा वोटबैंक है, को सबसे पहले इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। क्योंकि खुद पर भरोसा होते हुए भी सरकार अच्छी तरह से समझती और मानती है कि इनका उदय नहीं किया तो पार्टी का अंत जरूर हो सकता है।
  
शायद यही कारण है कि अम्मा यानि जयललिता की तर्ज पर अब बाकी सरकारें भी घरेलू सामान का वितरण कर वोट बैंक जुटाने का प्रयास कर रही हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ताजा उदाहरण है। बहरहाल ये चुनावी साल है, आगे आगे देखिए होता है क्या... 
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख