Hanuman Chalisa
✕

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों को रिझाने की कोशिश...

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (15:45 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा चुनावों के ठीक पहले किसानों को रिझाने के लिए धान के समर्थन मूल्य पर खरीद मूल्य के साथ ही 300 रुपए क्विंटल बोनस की राशि भी मिलाकर देने तथा इस पर व्यय होने वाली 2400 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य मंत्रिपरिषद की मंगलवार को यहां हुई बैठक के बाद बताया कि इस बार किसानों को धान का बोनस अलग से देने की बजाय धान के मूल्य के साथ ही बोनस की राशि भी जोड़कर उनके खातों में स्थानान्तरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसानों को बोनस की राशि के साथ क्रमशः 2050 रुपए एवं 2070 रुपए प्रति क्विंटल की राशि का भुगतान होगा।

उन्होंने बताया कि खरीद मूल्य के साथ बोनस देने के लिए लगभग 2400 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसकी मंजूरी के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 11 एवं 12 सितंबर को आहूत करने का निर्णय लिया गया है। धान की खरीद एक नवम्बर से शुरू होगी। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष भी धान के समर्थन मूल्य पर 300 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया था, लेकिन बोनस का वितरण बाद में जिलों में अलग-अलग समारोह आयोजित कर किया गया था।

राज्य में नवम्बर के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इस कारण अक्टूबर के शुरू में ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। बोनस वितरण में आचार संहिता बाधक नहीं बने, इस कारण धान की खरीद राशि के साथ ही बोनस का वितरण का निर्णय लिया गया है। इसे राज्य सरकार के किसानों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख