sundarkand

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए भाजपा की मदद करने के आरोप

Updated: रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (11:55 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रभाव वाले राजनांदगांव में पहले चरण में चुनाव करने को लेकर भी आयोग को कठघरे में खड़ा किया है। 
 
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भाजपा को फायदा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि राजनांदगांव सामान्य सीट है जो नक्सल प्रभावित नहीं है, ऐसे में इस सीट पर पहले चरण में चुनाव नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कर्वधा, पंडरिया सिहावा ऐसी सीटें हैं, जो नक्सल प्रभावित इलाका है।
 
कांग्रेस की मांग की है कि राजनांदगांव में दूसरे चरण में मतदान हो जबकि नक्सल प्रभावित चार सीटों को पहले चरण में 18 सीटों के साथ शामिल करके पहले चरण में मतदान कराए जाएं। अपनी इस मांग को लेकर कांग्रेस  ने चुनाव आयोग को एक पत्र भी लिखा है। 
 
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया ने सूबे में दो चरण में चुनाव कराने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पूनिया का कहना है कि जब मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में एक चरण में चुनाव हो रहा है तो छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोटिंग क्यों हो रही है। 
 
पीएल पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने पहले से ही चुनाव आयोग से एक चरण में चुनाव कराने की मांग की थी। इससे पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया था जिसमें नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को और 78 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

Chat GPT हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

अगला लेख