Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 5 लाख नए मतदाता करेंगे मतदान

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (17:03 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार 18-19 वर्ष के लगभग पांच लाख युवा और नए मतदाता अपने मताधिकार का पहली बार प्रयोग करेंगे। छत्तीसगढ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने एक बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 85 लाख 45 हज़ार 819 है जो चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुषों की संख्या 9295301, महिलाओं की संख्या 9249459, थर्ड जेंडर 1059 कुल मतदाता हैं।


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नए जुड़े युवा मतदाताओं की संख्या 4,96,954 है। राज्य में सबसे अधिक मतदाता रायपुर और सबसे कम मतदाता नारायणपुर जिले में हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक इस सूची में 1 करोड़ 81 लाख 79 हजार 435 मतदाता थे, जिसमें राजनीतिक दलों की मांग पर सूची पुनरीक्षण का काम 27 सितम्बर तक बढ़ाया गया था।

जिसके बाद कुल 3 लाख 66 हजार 384 और मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं 100 साल पार कर चुके मतदाताओं की संख्या 3140 है। उन्होंने बताया कि आयोग सभी खर्च का मानक दर तय करेगा। चुनाव के दौरान व्यय निगरानी के तहत प्रचार-प्रसार करने में खर्च किया जाता है, जिस पर आयोग नजर रखेगा। प्रत्याशियों और उनकी पत्नी के खाते से एक लाख से अधिक की निकासी पर भी आयोग की पैनी नजर रहेगी।

दस लाख से अधिक के लेनदेन की सूचना आयकर विभाग को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान शराब के अवैध वितरण, अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है। यही नहीं मतदाता को प्रभावित करने की सूचना या फिर पैसे की पेशकश पर नजर रखने के लिए जिला व विधानसभा स्तर पर फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड, निगरानी टीम और अन्य टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सुबह मॉक पोल किया जाएगा। इसके तहत मशीनों में 50 वोट डाले जाएंगे और उसे टेस्ट किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प का निर्माण और व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख