Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी का बड़ा चुनावी दांव, सरकार बनी तो देंगे ये तोहफा

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (22:02 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभाचुनाव से पहले राजनीतिक दल हर वोट बैंक को साधने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए युवा वोटर छत्तीसगढ़ में बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। इसी युवा वोटर को रिझाने के लिए हर पार्टी अपना अपना दांव चल रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने के लिए बेरोजगारों से फॉर्म भरवा रही है तो वहीं भाजपा ने युवाओं साधने के लिए इन्हें  मिलेनियम वोटर का नाम दिया है।
 
राज्य में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने युवाओं को रिझाने के लिए 'मास्टर स्ट्रोक' खेला है। पार्टी ने युवाओं को रिझाने के लिए रायपुर में युवा रोजगार महासम्मेलन किया। 'तुम मुझे सत्ता दो, मैं तुम्हें भत्ता दूंगा' के नारे का साथ हुए सम्मेलन में पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार आने पर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
 
पार्टी मैट्रिक पास युवाओं को 1001 रुपए,ग्रेजुएट युवा को 1501 रुपए और पोस्ट ग्रेजुएट को 2001 रुपए का बेरोजगारी भत्ता देगी। इसके साथ ही अजीत जोगी ने कहा सरकार बनने पर पार्टी युवाओं को रोजगार देगी, जिसके लिए पार्टी बेरोजगारों के लिए एक नंबर जारी किया है जिस पर मिसकॉल कर युवा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 
 
इस मौके पर अजीत जोगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार बनने पर बेटी के जन्म पर उसके खाते में एक लाख रुपए किए जाएंगे, जिससे बेटी की शादी के समय 10 लाख रुपए मिल सकेंगे।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख