ramcharitmanas
✕

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची जारी

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (19:36 IST)
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बस्तर इलाके की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने वर्तमान आठ में से सात विधायकों को टिकट दिए हैं, जबकि कांकेर से वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा का टिकट काटकर शिशुपाल सोरी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
राजनांदगांव जिले की छह सीटों के नाम का एलान रोका गया है। कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा है। दूसरी ओर जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया। बस्तर की चार सीटें भाजपा के पास हैं।
 
टिकट कटने के बाद कांकेर के वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा ने कहा कि मेरी मेहनत बेकार चली गई। अब आगे की रणनीति साथियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद तय करूंगा।

कांग्रेस ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें अंतागढ़ (सु) से अनूप नाग, भानुप्रतापपुर (सु) से मनोजसिंह मंडावी, कांकेर (सु) शिशुपाल सोरी, केशकाल (सु) संतराम नेताम, कोंडागांव (सु) मोहनलाल मरकाम, नारायणपुर (सु) चंदन कश्यप, बस्तर (सु) लखेश्वर बघेल, जगदलपुर रेखचंद जैन, चित्रकूट (सु) दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा (सु) श्रीमती देवती कर्मा, बीजापुर विक्रमसिंह मंडावी और कोंटा (सु) से कावसी लखमा शामिल हैं।
 

उल्लेखनीय है कि इस सूची में ज्यादा वही नाम है, जिनके बारे में वेबदुनिया ने पहले ही अनुमान व्यक्त कर दिया था। वेबदुनिया ने कहा था कि कांकेर के वर्तमान विधायक का टिकट कटेगा और यहां से शिशुपाल को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख