sawan somwar

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने किया 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, रायपुर नगर उत्तर को अब भी इंतजार

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (17:08 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
 
11 उम्मीदवारों के नाम के साथ ही पार्टी अब तक राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। केवल रायपुर नगर उत्तर विधानसभा सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
 
सूची के मुताबिक, भाजपा ने प्रेमनगर विधानसभा सीट से विजय प्रताप सिंह को, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रामानुजगंज सीट से रामकिशुन सिंह को, कोटा से काशी साहू को, जैजैपुर से कैलाश साहू को, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरायपाली से श्याम तांडी को, बसना से डीसी पटेल को, महासमुंद से पूनम चंद्राकर को, बलौदा बाजार से टेशु धुरंधर को, संजारी बालोद से पवन साहू को, गुंडरदेही से दीपक साहू को और वैशाली नगर विधानसभा सीट से विद्यारतन भसीन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 
भाजपा ने जारी सूची में दो मौजूदा विधायकों की टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने सरायपाली के विधायक रामलाल चौहान और बसना की विधायक रूप कुमारी चौधरी को इस बार टिकट नहीं दिया है।
 
पार्टी ने गुंडरदेही से दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रहे ताराचंद साहू के पुत्र दीपक साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के सात जिलों तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए तथा 20 नवंबर को शेष 72 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे। वहीं 11 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। (भाषा) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

अगला लेख