Narak Chaturdashi
✕

शाह के दौरे से पहले कांग्रेस का रमन पर वार, 'रमन का उल्टा चश्मा' वीडियो से विकास पर उठाए सवाल

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (07:59 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा को काउंटर करने के लिए अब कांग्रेस ने विकास के दावे को टारगेट करने का फैसला किया। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के विकास के दावे को झूठा बताते हुए सोशल मीडिया पर 'रमन का उल्टा चश्मा' के नाम से एक वीडियो जारी किया है।
 
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है, लीजिए! वीडियो उपलब्ध है। वीडियो में ये दिखाया गया है प्रदेश में विकास की जमीनी हकीकत कुछ और है जबकि सरकार विकास को लेकर जो भी दावे करती है, वो सब आंकड़ेबाजी है।
 
वीडियो में दिखाया गया है कि एक चश्मे वाला जब चश्मा बेचने गांव में आता है तो एक युवक कुछ नए तरीके का चश्मा दिखाने को कहता है। इसके बाद दुकानदार उसको पहले कई तरह के चश्मे दिखाता है। फिर युवक के कहने पर चश्मे वाला युवक को रमन का चश्मा देता है। इसके बाद दोनों साथ आगे बढ़ते हैं।
 
 
वहीं वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि रमन सिंह के वास्तविक विकास को देखने के लिए कांग्रेस को सही में चश्में की जरूरत है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख