sawan somwar

Chhath Puja Prasad: छठ पूजा पर बनाई जाती है ये विशेष चीज़

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (10:50 IST)
Chhath Puja Thekua Recipe

Chhath Puja 2023 Recipe : छठ का त्योहार और छठ पूजा इस खास व्यंजन के बिना अधूरी मानी जाती है। मान्यतानुसार चार दिनों तक चलने वाले इस छठ महापर्व पर बिहार का खास व्यंजन या यह एक चीज़ विशेष तौर पर प्रसाद के लिए बनाने का रिवाज है।

यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं छठ का खास व्यंजन बनाने की एकदम सरल रेसिपी। आइए जानते हैं- 
 
छठ पूजा प्रसाद : ठेकुआ 
 
सामग्री : 250 ग्राम गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), 30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा, 125 ग्राम गुड़, आधा चम्मच इलायची पाउडर, तलने के लिए तेल, एक मुट्‍ठी मेवे की बारीक कतरन।
 
विधि : सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें।
 
अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। अब सभी आटे की लोइयां बनाइए और एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए।
 
अगर आपके पास कोई बिस्किट बनाने का लंबा या अंडाकार सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। अगर नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप उन लोइयों को अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए सभी आटे के ठेकुआ बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए।

जब सारे ठेकुआ तलने हो जाए, तब उसे एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। छठ पर्व के मौके पर इस लजीज व्यंजन का बनाइए और पर्व का आनंद लें। 

ALSO READ: Chhath Puja samagri list: छठ पर्व पर जरूरी है यह पूजन सामग्री, नोट करें सूची

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

अगला लेख