Hanuman Chalisa
✕

छठ पर्व की शुरुआत 8 नवम्बर 2021 से, जानिए आज के दिन क्या किया जाता है, मुहूर्त सहित 10 प्रमुख बातें

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (12:04 IST)
Chhath Puja 2021 : उत्तर भारत का सबसे बड़ा पर्व है छठ पूजा। कहते हैं कि इस पूजा की शुरुआत माता सीता ने की थी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी छठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 10 नवंबर 2021, बुधवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस पर्व पूजा के मुहूर्त और खास 10 प्रमुख बातें।
ALSO READ: Chhath Puja : छठ पूजा त्योहार पहला दिन 8 नवंबर 2021 चतुर्थी तिथि को, नहाय खाय आज
 
छठ पूजा का मुहूर्त : (chhath puja muhurat 2021 )
1. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42:53 से दोपहर 12:26:28 तक।
 
2. विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक।
 
3. गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक।
 
4. अमृत काल दोपहर 01 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 28 मिनट तक।
 
5. रवि योग- प्रात: 06:10 से शाम 06:49 तक।
 
6. सुकर्मा योग 15:26:13 तक रहेगा इसके बाद धृति योग।
 
ALSO READ: Chhath Puja : कौन हैं छठ मैया, क्यों करते हैं इनकी पूजा, पढ़ें व्रत कथा
10 मुख्य बातें 
1. छठ पूजा विधान : छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का प्रचलन और उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। इस दिन सभी महिलाएं नदी, तालाब या जलाशय के तट पर सूर्य को अर्घ्‍य देकर उसकी पूजा करती है। 
 
2. 4 दिनों का पर्व: यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। 8 नंबर से ही नहाय खा से इस पर्व की शुरुआत होती है। 9 नंबर को खरना, 10 नवंबर को सांध्य अर्घ्‍य और 11 नवंबर को उषा काल का अर्घ्‍य दिया जाएगा। 
 
3. सुख शांति : संतान के सुख के लिए रखती हैं व्रत : छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और पूरे परिवार की सुख शांति का वर मांगाने के लिए करती हैं। 
 
4. छठ मैया : मान्यता अनुसार इस दिन निःसंतानों को संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं छठ मैया। 
 
5. 36 घंटे का व्रत : छठ के दौरान महिलाएं लगभग 36 घंटे का व्रत रखती हैं।
Moryayi chath 2021
6  नहाय खाये : इस पर्व की शुरुआत नहाय खाये से होती है जिसमें साफ-सफाई और शुद्ध शाकाहारी भोजन सेवन का पालन किया जाता है। नहाय खहाय के बाद सूर्य और छठी मैया को घर में स्थापित कर उनका पूजा किया जाता है।
 
7. खरना : दूसरे दिन खरना होता है। खरना में महिलाएं नित्यकर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनती हैं और नाक से माथे के मांग तक सिंदूर लगाती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम के समय लकड़ी के चूल्हे पर साठी के चावल और गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार करती हैं। पूजा के बाद उसे ही खाती है और घर के अन्य सदस्यों को प्रसाद रूप में इसे दिया जाता है। इस भोजन को ग्रहण करने के बाद ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। मान्यता है कि खरना पूजा के बाद ही घर में देवी षष्ठी (छठी मइया) का आगमन हो जाता है। 
 
8. अर्घ्‍य : तीसरा दिन और चौथा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है जिसे सांध्य और उषा अर्घ्‍य कहा जाता है।
ALSO READ: Chhath Puja : कब मनाया जाएगा छठ पर्व, जानिए छठ पर्व की खास तारीखें
9. संध्या अर्घ्य : षष्ठी के दिन ही छठ पूजा और पर्व रहता है। इस दिन संध्या अर्घ्य का महत्व है। इस दिन कार्तिक शुक्ल की षष्ठी होती है। संध्या षष्ठी को अर्घ्य अर्थात संध्या के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और विधिवत पूजन किया जाता है। इस समय सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं। इसीलिए प्रत्यूषा को अर्घ्य देने का लाभ मिलता है। कहते हैं कि शाम के समय सूर्य की आराधना से जीवन में संपन्नता आती है। शाम को बांस की टोकरी में ठेकुआ, चावल के लड्डू और कुछ फल रखें जाते हैं और पूजा का सूप सजाया जाता है और तब सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसी दौरान सूर्य को जल एवं दूध चढ़ाकर प्रसाद भरे सूप से छठी मैया की पूजा भी की जाती है। बाद में रात्रि को छठी माता के गीत गाए जाते हैं और व्रत कथा सुनी जाती है।
 
10. उषा अर्घ्‍य : उषा अर्घ्य अर्थात इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। षष्ठी के दूसरे दिन सप्तमी को उषाकाल में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है जिसे पारण कहते हैं। अंतिम दिन सूर्य को वरुण वेला में अर्घ्य दिया जाता है। यह सूर्य की पत्नी उषा को दिया जाता है। इससे सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। पूजा के बाद व्रति कच्चे दूध का शरबत पीकर और थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करती हैं, जिसे पारण या परना कहा जाता है। यह छठ पर्व का समापन दिन होता है। यह मुख्य रूप से यह लोकपर्व है जो उत्तर भारत के राज्य पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग ही मनाते हैं। यहां के लोग देश में कहीं भी हो वे छठ पर्व की पूजा करते हैं।
 
छठ पूजा सामग्री : लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, प्रसाद रखने के लिए बांस की दो 3 बड़ी टोकरी, बांस या पीतल के बने 3 सूप, चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो, सुथनी और शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं, शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई, नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता और पजामा।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख