Hanuman Chalisa

Chaiti Chhath Puja 2021 : चैती छठ पूजा का महत्व एवं पूजन के शुभ मुहूर्त, जानिए

Chaiti Chhath Puja 2021
 
Chaiti Chhath : जानिए चैती छठ पूजा की शुभ तारीखें
 
इस बार चैती छठ पर्व 16 से 19 अप्रैल 2021 तक मनाया जा रहा है। इस व्रत में सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ये पूजा बेहद खास है। इस बार चैती छठ पर कोरोना का असर दिखाई देगा। पौराणिक मान्‍यता के अनुसार, षष्‍ठी माता संतानों की रक्षा करती हैं तथा उन्‍हें स्‍वस्‍थ और दीघार्यु बनाती हैं। 
 
छठ व्रत में सूर्यदेव और षष्ठी देवी दोनों की पूजा साथ-साथ की जाती है। छठ पूजा का पावन पर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं लगभग 36 घंटे का व्रत रखती हैं तथा सूर्य की उपासना करती है। 
 
लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत 16 अप्रैल से रवियोग में हुई। इस पर्व में 17 अप्रैल को खरना, 18 अप्रैल को रविवार के दिन रवियोग में सायंकालीन सूर्य को अर्घ्य तथा 19 अप्रैल तक प्रात:कालीन अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण करके छठ की पूजा की जाएगी। 
 
बिहार में चैती छठ और छठ महापर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व पहला कार्तिक में और दूसरा चैत्र माह में मनाया जाता है। साल में दो बार आने वाला यह व्रत रोग, शोक, भय आदि से मुक्ति दिलाने वाला व्रत है। लोक परंपरा के अनुसार सूर्यदेव और छठी मइया का संबंध भाई-बहन का है।

ऐसी मान्यता है कि लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। यह व्रत करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस साल कोरोना की वजह से घर में छठ की पूजा-पाठ आदि करना उचित रहेगा। इस पर्व में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। 19 अप्रैल, सोमवार को सप्तमी तिथि के दिन इस महापर्व का समापन किया जाएगा तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारणा किया जाएगा।
 
चैती छठ पर्व पूजन की शुभ तारीखें एवं मुहूर्त - 
 
16 अप्रैल 2021, शुक्रवार को पहले दिन नहाय-खाय का पर्व। 
 
17 अप्रैल 2021, शनिवार को दूसरे दिन खरना पर्व। 
 
18 अप्रैल 2021, रविवार को तीसरे दिन शाम के सूर्यदेव को सायंकालीन अर्घ्य। 

19 अप्रैल 2021, सोमवार को सुबह के सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पर्व का समापन तथा पारणा किया जाएगा। 

- आरके. 

ALSO READ: चैती छठ या सूर्यषष्‍ठी व्रत में किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, जानिए पौराणिक इतिहास

ALSO READ: दो महाबलियों के पिता हैं हिन्दू देवता पवन देव
 

Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

श्री ताप्ती जयंती 2026: कब है, जानें पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

गुरु का पुष्य नक्षत्र में महागोचर: 18 जून से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें क्या करें, क्या न करें?

Weekly Horoscope 20 to 26 July: साप्ताहिक अंक राशिफल: जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

अगला लेख