dipawali
✕

स्पेस में भारत की सफलता से मानवता को मिलेगा फायदा : पीएम मोदी

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (11:42 IST)
PM Modi on Chandrayaan 3 success: भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पड़ोसी देशों सहित दुनियाभर से देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं मिल रही हैं। मोदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भारत की सफलता से आने वाले समय में मानवता को लाभ होगा।
 
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन की ओर से मिली शुभकामनाओं पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भारत समस्त मानव जाति की भलाई के लिए खोज, सीखना और जानकारी को साझा करना जारी रखेगा।
 
 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ भारत का गौरव ही नहीं है, बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का एक प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष में हमारे प्रयास सभी के लिए सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और नेपाल के अपने समकक्ष पुष्प कुमार दहल, 'प्रचंड' को उनकी शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद दिया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख