शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. जनगणना 2011
Written By ND

तब थे 1 अरब 2 करोड़

तब थे 1 अरब 2 करोड़ -
ND
*एक मार्च 2001 को भारत की जनसंख्या एक अरब 2 करोड़ 80 लाख (532.1 करोड़ पुरुष और 496.4 करोड़ महिलाएँ) थी।
*1991-2001 की जनगणना में केरल में सबसे कम 9.43 और नगालैंड में सर्वाधिक 64.53 प्रतिशत जनसंख्या वृद्घि दर्ज हुई थी।
*दिल्ली में अत्यधिक 47.02 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.28 प्रतिशत और सिक्किम में 33.06 प्रतिशत जनसंख्या वृद्घि दर्ज की गई।
*हरियाणा उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, गुजरात, दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली आदि को छोड़कर शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना दशक के दौरान पिछले जनगणना दशक की तुलना में जनसंख्या वृद्घि दर कम दर्ज की गई थी।सबसे साक्षर था केरल
*जनगणना 2001 के प्रयोजन के लिए 7 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र का कोई व्यक्ति जो किसी भाषा में समझ के साथ पढ़ और लिख सकता है, को साक्षर माना जाता है। एक व्यक्ति जो केवल पढ़ सकता है, लिख नहीं सकता वह साक्षर नहीं माना गया।
*1991 से पहले की जनगणनाओं में पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनिवार्य रूप से साक्षर माना जाता था।
*2001 के अंतिम परिणामों से यह पता चलता है कि देश में साक्षरता दर 64.84 प्रतिशत थी। 75.26 पुरुषों की और 53.67 महिलाओं की।
*देश की जनगणना 2001 इक्कीसवीं सदी और तीसरी शताब्दी की पहली जनगणना होने के कारण ऐतिहासिक युगांतरकारी मानी गई थी।
*2001 की जनगणना का कार्य 9 से 28 फरवरी 2001 के दौरान शुरू किया गया। 1 से 5 मार्च 2001 को संशोधनात्मक कार्य किया गया।
*जनगणना का महत्वपूर्ण समय वह था, जब जनसंख्या का स्नैपशॉट लिया जाना था, वह था 1 मार्च 2001 का 00.00 बजे का समय।
*1 मार्च के सूर्योदय को जनगणना का महत्वपूर्ण समय था। मकान रहित जनसंख्या की गणना 28 फरवरी 2001 की रात्रि को की गई थी।जनसंख्या घनत्व
*जनसंख्या का घनत्व महत्वपूर्ण सूचकांक में एक है। इसे प्रति वर्ग किलो मीटर व्यक्तियों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है।
*वर्ष 2001 में भारत का जनसंख्या घनत्व 324 प्रति वर्ग किमी था।
*वर्ष 1991 और 2001 के बीच सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व बढ़ा था।
*पश्चिम बंगाल वर्ष 2001 में 903 के जनसंख्या घनत्व के साथ सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य था। जबकि, बिहार दूसरा सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य था। केरल तीसरे स्थान पर था।