Ashutosh Rana | आशुतोष राणा : सुखदायक है समय
वैभव और धन-सम्मान मिलेगा
IFM
आशुतोष राणा जो कम फिल्मों के बाद भी अपनी उपस्थिति हमेशा दर्ज कराने में सफल रहे है, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आशुतोष का जन्म 11 नवंबर 1964 को हुआ. उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार इस समय तुला लग्न और धनु राशि उदित थी।
लग्न का सूर्य प्रभाव में वृद्धि कराता है, धनु राशि और तुला लग्न का कॉम्बिनेशन स्वभाव को सहिष्णु, समझदार, सदाचारी और संतोषी बनता है। ऐसे लोग अपने परिवार और रिश्तों के प्रति बहुत ईमानदार होते है।
ऐसे व्यक्ति शान्ति से अपने रास्ते को तय करते जाते है, किसी तरह की जल्दबाजी या तनाव इनमें दिखाई नहीं देता। वाणी भाव में भाग्य का बुध है जो केतु के साथ वाणी को विशेष शक्ति दे रहा है, धन की बहुलता दे रहा है और अभिनय शक्ति को प्रखर बना रहा है। तृतीय भाव का चन्द्रमा इन्हें लेखन और काव्य आदि की भी खासी समझ देता है।
शुक्र की स्थिति भी वैभव कारक है। शनि राजयोग बना रहा है जो अपनी दशा में बेहद फायदा देने वाला है।
IFM
2012 तक गुरु में बुध का अंतर चल रहा है जो अच्छे फल देने वाला है। फरवरी तक स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के कारण परेशानी आ सकती है, उसके बाद समय बहुत ही अनुकूल है।
छोटी-छोटी यात्रा बड़ी लाभदायक होंगी, विदेश के कार्यक्रम में भी जाने का अवसर आ सकता है। धन-सम्मान की बहुलता रहेगी, परिवार में कोई खुशी का अवसर आ सकता है, मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते है।
राहू का गोचर मई के बाद परेशानी दे सकता है, मगर गुरु की अनुकूलता उसे संभाल लेगी। इस समय निर्णय लेने में सावधानी रखनी होगी तथा गुरु और पत्नी की सलाह से ही किसी नए काम को शुरू करना चाहिए।
कार्य की अनुकूलता के लिए राहू का दान करे, अपाहिज और कुष्ठ रोगियों की सेवा करें और किसी छात्र की पढाई में मदद करें।
