ramcharitmanas

कपिल शर्मा पर शनि की दशा भारी, शनि ने ही किया था मालामाल...

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (14:26 IST)
* मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए कष्टकारी रहेंगे आगामी 3 वर्ष...

शनिदेव ज्योतिष में सबसे पराक्रमी ग्रह माने जाते हैं। उनकी कृपा जहां जातक को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्यपूर्ण जिंदगी दिलाती है, वहीं उनकी वक्र दृष्टि कंगाल बना सकती है। जनवरी माह में शनि की दशा बदली है और इसकी वजह से अधिकांश लोगों के जीवन में बदलाव हुआ है। ये परिवर्तन स्थान, धन-लाभ-हानि और अन्य कई प्रभाव जातकों के जीवन में उथल-पुथल कर रहे हैं। 

ऐसे ही परिवर्तन का प्रभाव हुआ है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर। दरअसल, कपिल शर्मा का जन्म कुंभ राशि में हुआ है और उनकी कुंडली का स्वामी बुध है, जो जन्म स्थान का भी स्वामी है, परंतु भाग्य का स्वामी शनि है।

विद्या बालन को कपिल शर्मा ने कराया 6 घंटे इंतजार!
 
इस पत्रिका के अनुसार कपिल की सफलता में भाग्य स्थान के स्वामी शनि तथा कुंडली के स्वामी बुध ने उन्हें इतना नाम, पैसा, प्रसिद्धि और शोहरत दिलाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि कुंडली में स्वामी बुध ग्रह होने से जातक को तर्क-वितर्क में विशेष रुचि होती है। माना जाता है कि कवि, प्रखर प्रवक्ता, गायक तथा नेताओं की पत्रिका में इस ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है और कपिल की कुंडली में भाग्य स्वामी शनि ने उन्हें इतनी जल्दी इतनी बुलंदियों पर पहुंचाया है।
 
शनि की दशा ने ही कपिल का भाग्योदय किया है लेकिन शनि को शराब, जुएं और अन्य व्यसनों से घृणा है। जो भी जातक व्यसन करते हैं उन पर शनि जल्दी कुपित हो जाते हैं और जनवरी 2016 में शनि की दशा परिवर्तन से कपिल शर्मा का बुरा समय आरंभ हो गया है। 
 
आने वाले 3 वर्ष कपिल के अत्यंत कष्टकारी हैं, परंतु इसके बाद होने वाले बुध की दशा परिवर्तन से उनका फिर से शिखर पर जाना संभव है, परंतु उन्हें व्यसनों से मुक्त होना होगा अन्यथा शनि के कोप से बचना मुश्किल है।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख