Hanuman Chalisa

गोलमाल अगेन के चमकते सितारे, कैसी होगी फिल्म...

आचार्य पं भवानीशंकर वैदिक
अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू ,तुषार कपूर और जॉनी लीवर की बहुचर्चित फ़िल्म ' गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने जा रही है। आखिर यह फ़िल्म कितनी सफल रहेगी यह बता रहे हैं अंक-ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित भवानी शंकर वैदिक जी। पंडित जी इस बात के लिए लोकप्रिय हैं कि वे फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही बता देते हैं कौन सी फ़िल्म कितनी सफलता अर्जित कर पाएगी। आइए जानते हैं पंडित जी ने गोलमाल अगेन के बारे में क्या कहा.... 
 
आखिरकार बहुत लम्बे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित हिंदी फ़िल्म गोलमाल अगेन इस शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने जा रही है। इस फ़िल्म के साथ कई खासियतें जुड़ी हुई हैं। 
 
निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज़ बेहद लोकप्रिय है। इस सीरिज के तीन भाग प्रदर्शित हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही सफल रहे हैं। अब चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' नाम से आ रही है।  
 
एक बार फिर गोपाल, माधव, लकी, लक्ष्मण, पप्पी भाई, वसूली भाई, बबली भाई, इंस्पेक्टर दांडे धमाल मचाते नजर आएंगे। कुछ नए किरदार खुशी, शेरू भाई, रुक्मिणी भी नजर आएंगे।  
 
गोलमाल अगेन में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगाया गया है। यह ऐसा हॉरर नहीं है जिसे देख दर्शक डर जाएंगे बल्कि ठहाके लगाएंगे।  
 
यह दो गैंग्स की कहानी है जो बचपन से ही एक-दूजे से नफरत करते आ रही है। यह नफरत जवान होने के साथ-साथ और बढ़ जाती है। तूफान तब आता है जब घर में भूत होने का वहम हो जाता है। 
 
फ़िल्म को हिट कराने के सारे मसाले इस्तेमाल किए गए हैं लेकिन क्या इतने तामझाम के बावजूद यह फ़िल्म गोलमाल सिरीज की फ़िल्मों का इतिहास दोहरा पाएगी? 
 
डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नामांक 5 है। यदि गोलमाल अगेन की बात करें तो इसका नामांक 6 है। 6 का अंक रोहित शेट्टी के नामांक 5 के लिए न्युट्रल है अत: यह एक सामान्य सफलता देने का संकेत कर रहा है। और साथ ही साल 2017 का टोटल 1 है जो रोहित शेट्टी के नामांक 5 का शत्रु है अत: इन्हें बड़ी असफलता देने का संकेत कर रहा है। सारांश यह कि डायरेक्टर के लिहाज से यह साल और फ़िल्म सामान्य से असफलता देने का संकेत कर रहे हैं।
 
फ़िल्म की सफलता-असफलता में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा और अरशद वारसी आदि के सितारों का भी प्रभाव रहेगा अत: संक्षेप में इन पर भी चर्चा करना जरूरी होगा।
 
अजय देवगन का नामांक 1 है और फ़िल्म का नामांक 6 इनके नामांक  के लिए शुभ है वहीं फ़िल्म की रिलीजिंग डेट भी नामांक के लिए शुभ है हालांकि अत: जैसा कि अजय देवगन और गोलमाल अगेन को लेकर जितना जरूरत से ज्यादा हो हल्ला मचा है उतनी बड़ी सफलता तो अजय देवगन को मिलती नजर आ रही हैं। इसलिए अजय देवगन इस फ़िल्म के माध्यम से काफ़ी हद तक तारीफ बटोरने में सफ़ल रहेंगे।
 
परिणीति चोपड़ा का नामांक 3 है। फ़िल्म का नामांक इनके भाग्यांक के लिए विशेष शुभ है जबकि रिलीजिंग डेट इनके लिए सम (न्यूट्रल) ही कही जाएगी। यानी देखा जाय तो मामला है तो न्यूट्रल जैसा ही है अत: प्रशंसा के मामले में ये अजय देवगन से पीछे रह सकती हैं।
 
अरशद वारसी का नामांक 2 है। फिल्म का नामांक इनके लिए विशेष शुभ है और साथ ही रिलीजिंग डेट का मूलांक भी विशेष शुभ है अत: इनके काम को काफ़ी प्रशंसा मिल जाएगी लेकिन कई बार दर्शकों को ऐसा लग सकता है कि परिणीति चोपड़ा को महज शो पीस के लिए भी रखा गया है। यानी इनके हिस्से में अच्छी खासी सफलता आती प्रतीत हो रही है।
 
अत: इस फ़िल्म के 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने के कारण यह दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी हद तक कामयाब रहेगी। रिलीज होने से पहले इस फ़िल्म को मैं 5 में से 4 स्टार देना चाहूंगा। 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

09 July Birthday: आपको 9 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी कथा का आध्यात्मिक संदेश जानें

सावन में शनि-गुरु की बदली चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Shravan Somwar 2026: सावन माह 2026 कब से कब तक रहेगा, कितने श्रावण सोमवार हैं?

अगला लेख