ramcharitmanas
✕

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 और ज्योतिष : कहां ले जाएगी अमित शाह के सितारों की बुलंदी

Updated: बुधवार, 22 मई 2019 (14:59 IST)
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गांधीनगर सीट से भाग्य आजमाने उतरे हैं। इस सीट पर इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं को पछाड़कर संसद पहुंच चुके हैं। अमित शाह के लिए यह सीट पूरी तरह से हाथ में है। उनकी हार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती है। फिर भी इस साल शनि-केतु की युति, राहु-केतु का राशि परिवर्तन अमित शाह की कुंडली पर असर डाल रहा है। देखते हैं लोकसभा चुनाव 2019 के लिए क्या कहती है इनकी कुंडली
 
कन्या लग्न की कुंडली में अभी मिथुन राशि से गुजर रहा राहु जन्म के राहु के ऊपर से गुजर रहा है। जन्म का राहु भी दसवें स्थान में है। वहीं गोचर का शनि अपनी तीसरी दृष्टि से छठे भाव में बैठे शनि को देख रहा है। गोचर यानी की इस समय वृश्चिक राशि का गुरु अपनी सातवीं दृष्टि से जन्म के गुरु को देख रहा है। अभी अमित शाह सूर्य की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं।
 
ग्रहों- गोचर ग्रहों की स्थितियों का आकलन करने पर स्पष्ट है कि अमित शाह के लिए चुनाव जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। वे ना केवल अपनी सीट बल्कि पार्टी के लिए दूसरी जगहों की सीट भी ले जाने में कामयाब होंगे। लोग उनसे प्रभावित होंगे। वोटिंग के दिन चंद्रमा की स्थिति ने भी वोटर्स को अमित शाह के पक्ष में मतदान करने के लिए माहौल बनाया है। 
 
अमित शाह को इस बार ग्रहों का काफी सपोर्ट मिलेगा। वे गांधीनगर की सीट को आसानी से निकाल लेंगे। वहीं जहां-जहां उन्होंने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया है उन सीटों पर भी बीजेपी को फायदा होगा। असल में अमित शाह के सितारे इतने बुलंद है कि वे डूबती नैया को निकाल लाते हैं। 
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख