अभिषेक : सफलता के विशेष योग नही
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिलेनियम स्टार पुत्र अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 में मीन राशि शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में हुआ। जिस का उपस्वामी गुरु है। किसी भी व्यक्ति का वर्ष कैसा बीतेगा इसलिए हमें गोचर ग्रहों के साथ-साथ चन्द्र कुण्डली को देखना होगा। तभी हम उस के बारे में जान सकेगें। अभिषेक की हाल में प्रदर्शित द्रोण कोई खास सफल नहीं कही जा सकती। इनके जन्म समय गुरु की स्थिति स्वराशिस्थ मीन में होकर चन्द्र के साथ थी जो राशि से पंचमेंश होता है। पंचम मनोंरजन भाव का स्वामी है अतः आपने कुछ हिट फिल्में भी दी। वर्तमान समय को देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी वर्ष आपके लिए कोई विशेष सफलताओं भरा नहीं रहेगा।
अभी गुरु का गोचरीय भ्रमण एकादश आय भाव से राशि कुण्डली अनुसार हो रहा है। आपकी पत्रिका में गुरु उपस्वामी है, वहीं नक्षत्र स्वामी शनि भी अपने पिता सूर्य की राशि सिंह से गोचर का भ्रमण कर रहा है। दोनों ही ग्रह अनुकूल स्थिति में नहीं है। इसी कारण आपके लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धियों वाला नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य के मामलों में देखें तो आप वर्ष भर स्वस्थ नजर आएँगे। किसी भी जातक की सफलता के लिए जन्म नक्षत्र व उसके उपस्वामी का निर्दोष व बलवान होना चाहिए। जो आपकी पत्रिका में नहीं है। आपको सबसे बड़ा लाभ आपके पिता की वजह से मिला। गुरु वैसे भी 20 दिसम्बर तक नीच का रहेगा उस के बाद कुंभ में जाएगा। वह भी शत्रु राशि में होगा लेकिन नीच जैसा फल नहीं देगा। शनि भी इसी वर्ष 10 सितंबर को सूर्य की राशि छोड़ कर अपने मित्र बुध की राशि कन्या में जाएगा। अत: अभी अभिषेक को फिल्मी सफर में सावधानी से चलना होगा। जब उनके दशम भाव के स्वामी की स्थिति अनुकूल होगी तभी सफलता प्राप्त हो सकेगी।