ganesh chaturthi

अपनी स्टडी को प्रोडक्टिव कैसे बनाएं?

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (16:40 IST)
study n exam 
 
- ईशु शर्मा 
 
अक्सर हर विद्यार्थी का यह सवाल होता है कि अपनी स्टडी (study) को प्रोडक्टिव (productive) कैसे बनाएं? ज़्यादा लंबे समय तक पढ़ने के बाद भी हमें कुछ याद नहीं होता है और न कुछ समझ आता है। आपको बता दें कि आप थोड़े समय में भी प्रोडक्टिव पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे आपको पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद भी रहेगा और कम समय में आप अपने सेलेबस (syllabus) को भी पूरा कर पाएंगे।

चलिए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स, जिससे आप अपनी स्टडी को प्रोडक्टिव बना सकते हैं..... 
 
1. शॉर्ट नोट्स बनाएं: Make Short Notes 
 
प्रोडक्टिव स्टडी (productive study) का सबसे बेहतरीन तरीका शॉर्ट नोट्स बनाना ही है। अक्सर विद्यार्थी कम समय होने के कारण नोट्स नहीं बनाते है जिससे उन्हें पढ़ा हुआ याद रखने में समस्या आती है। आप शार्ट नोट्स स्टिकी नोट्स (sticky notes) लगा कर भी बना सकते है और ध्यान रहे कि शार्ट नोट्स हमेशा बुलेटिन पॉइंट्स (bulletin points) में ही हो। 
 
2. हाइलाइटर और कलर पेन का प्रयोग: Use Highlighter & Color Pens 
 
कई विद्यार्थी कलर पेन (pen) और हाइलाइटर (highlighter) का उपयोग सिर्फ कॉपी सजाने को समझते हैं पर जब भी आप किसी टॉपर (topper) के नोट्स देखेंगे तो आपको अक्सर हाइलाइटर और कलर पेन (color pen) का प्रयोग दिखेगा। ऐसे नोट्स से पढ़ाई करने के बाद दिमाग में नोट्स की क्लियर छवि बनती है और आपकी स्टडी भी मज़ेदार होती है। 
 
3. नोट्स को अपनी भाषा में बनाएं: Make Notes on you own language 
 
कई बार विद्यार्थी दूसरों के नोट्स से ही पढ़ना पसंद करते हैं, पर खुद की भाषा में नोट्स बनाने से आपका दिमाग उस टॉपिक (topic) को जल्दी ग्रैब (grab) कर लेता है और आपको कॉन्सेप्ट (concept) ज़्यादा जल्दी क्लियर होता है। आप छोटे-छोटे नोट्स भी अपनी भाषा में बना सकते हैं। 
 
4. अपनी स्टडी का सही समय चुने: Right Time to Study 
 
हम कई बार इस बात में उलझे रहते हैं कि सुबह या रात कौनसा समय पढ़ाई करने के लिए सबसे अच्छा है। दरअसल यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किस समय पढ़ाई करना सबसे ज़्यादा पसंद है। अपने पढ़ाई का सही समय चुने और उस समय में पूरे कॉन्सट्रेशन (concentratin) के साथ पढ़ाई करें। 
 
5. अपने रूटीन को फॉलो करें: Follow Routine 
 
रूटीन (routine) को फॉलो (follow) करना ही अनुशासन माना जाता है, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप एक सख्त टाइम टेबल (Time table) बनाएं जो आपसे कभी पूरा नहीं हो सकता। रूटीन का मतलब है की पढ़ाई का समय सिर्फ पढ़ाई को दें और बाकि समय आप स्पोर्ट्स या फैमिली के साथ बिताएं इससे आपका मानसिक तनाव कम रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।  

study tips
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

ALSO READ: प्रोडक्टिव स्टडी के लिए ये करें उपाय

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख