Daily Horoscope
✕

'सुराग' में बनाएँ भविष्य

Written By ND
Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2010 (18:23 IST)
ND
चारों तरफ पसरे खून के धब्बे, अस्त-व्यस्त कमरे में यहाँ-वहाँ फैले कागजात और अन्य सामान.., पर एक छोटे से चिथड़े से वह सुराग मिल पाया, जिसकी बदौलत लंबे समय से परेशान पुलिस अधिकारियों ने राहत की साँस ली..। दरअसल, यह अपराधियों का पता मिलने की एक छोटी सी घटना है, जिन्हें आप अक्सर जासूसी फिल्मों, पत्र-पत्रिकाओं, टीवी सीरियलों में देखते-पढ़ते होंगे।

सचमुच देखने-सुनने वालों के लिए यह रोचक भी है और रोमांचक भी, लेकिन इस फील्ड में काम करने वाले एक्सपर्ट्स के लिए यह काम कड़ी चुनौतियों से भरा है। चूँकि वे इस खास काम में माहिर होते हैं, इसलिए बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को पल में सुलझाना उनके बाएँ हाथ का खेल होता है। यदि आप इस प्रोफेशन में आना चाहते हैं, तो यहाँ आपके लिए ढेरों संभावनाएँ हैं।

बढ़ती लोकप्रियता
फॉरेंसिक साइंस अप्लायड साइंस है। अपराधियों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सिद्धांतों व तकनीकों का प्रयोग किया जाता हैं। इस कार्य में उनकी मदद करते हैं अपराध स्थल से मिले साक्ष्य मसलन, ब्लड, बॉडी फ्लूड, हेयर, फिंगरप्रिंट, फूट प्रिंट आदि। फॉरेंसिक एक्सपर्ट पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं।

ND
ऑर्गनाइज्ड क्राइम की बढ़ती घटनाओं के कारण फॉरेंसिक एक्सपर्ट का काम दिनोंदिन कठिन होता जा रहा है। छात्रों के बीच करिअर के लिहाज से फोरेंसिक साइंस विषय की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

चुनौतियाँ हैं
यह प्रोफेशन चुनौतियों से भरा है, इसलिए जरूरी है कि आप उनसे अच्छी तरह निपटना जानते हों। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, विश्लेषणात्मक क्षमता जरूर होनी चाहिए। इस क्षेत्र में बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आप नॉर्मल लाइफ की घटनाओं से अलग सोचने की क्षमता रखते हों। किसी भी फील्ड में जाएँ, कम्युनिकेशन स्किल आज मुख्य डिमांड बन गई है।

वही कैंडिडेट अच्छा कर सकते हैं, जो अच्छी तार्किक सोच रखते हैं, किसी भी पहलू पर बारीकी से विचार कर सकते हैं और अलर्ट माइंड के हों।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट