Hanuman Chalisa
✕

सफलता का शॉटकर्ट नहीं

Written By WD
Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (11:54 IST)
Subrato ND  
एक रास्ता जो अनेक गलियों और पगडंडियों से मिलकर बना होता है। ऐसे अनेक रास्ते जो इंसान को अपने गंतव्य स्थलों पर ले जाते हैं। इन रास्तों पर होती है सिर्फ भीड़ जो इंसानों, वाहनों और अन्य पशुओं की होती है।

लेकिन इस भीड़ का हर इंसान एक-दूसरे से अलग है और प्रत्येक का गंतव्य स्थल भी अलग है। कोई नौकरी के लिए कार्यालय, तो कोई अन्य किसी कार्य से इन रास्तों से गुजरता है।

देखा जाए तो हर रास्ता इतना सुगम नहीं होता सिर्फ सीमेंट व कांक्रीट के रास्तों को इंसान सुगम बनाने की कोशिश करता है जिससे उसे कोई कठिनाई नहीं आए लेकिन इंसान की जिंदगी भी तो एक लंबे रास्ते के समान है, जो हर समय सुगम नहीं होती। अनेक पगडंडियाँ यहीं हैं जिसमें कठिनाइयाँ हर डगर पर आती हैं और इन कठिनाइयों को पार करने के लिए आवश्यकता होती है धैर्य की।

प्रत्येक इंसान का उद्देश्य अलग होता है और जीवन जीने का ढंग भी अलग होता है। कुछ व्यक्ति जीवन में आने वाले दुःखों को हँसते-हँसते झेल जाते हैं, लेकिन कुछ व्यक्तियों के लिए सुगम जीवन भी दुर्गम के समान होता है।

जीवन की हर डगर को सुगम या दुर्गम बनाने का काम इंसान स्वयं ही करता है। उसी प्रकार स्वयं की प्रगति या अपकर्ष भी इंसान स्वयं करता है। यह उसके स्वयं के विचारों एवं भावनाओं पर निर्भर करता है कि उसे अपना रास्ता, अपने उद्देश्य का निर्धारण स्वयं करना है। उसकी सकारात्मक सोच, जीवन को जीने का ढंग सभी सफलता प्राप्ति में सहायक होते हैं।

जब व्यक्ति जीवनरूपी नैया को पार लगाने के लिए किसी लक्ष्य को ठान लेता है तभी वह प्रत्यनशील होता है उसे हासिल करने के लिए। जब उसके पास कोई उद्देश्य नहीं है तो वह प्रयत्नशील भी नहीं रहेगा न ही कर्र्मशील रहेगा। बिना कर्म के जीवन का अंतिम ठौर निश्चित नहीं किया जा सकता।

एक बार अकबर ने तानसेन से कहा कि तुम बहुत अच्छा गाते हो, तुम्हारे जैसा गायक इस संसार में दूसरा नहीं है। इस पर तानसेन बोले- मेरे गुरु हरिदास मुझसे भी अच्छे गाते हैं। अकबर ने गुरु हरिदासजी का गायन सुनने की इच्छा जाहिर की। तानसेन ने बताया कि गुरुजी कहींजाते नहीं हैं, वे संगीत की साधना अपनी कुटिया में ही ब्रह्म मुहूर्त में करते हैं। हमें वहीं जाकर उनको सुनना पड़ेगा। अकबर तैयार हो गए।

ब्रह्म मुहूर्त में तानसेन व अकबर हरिदास की कुटिया के पास पहुँचे। गुरु हरिदास ने गीत प्रारंभ किया। उन गीतों को सुनकर अकबर तल्लीन हो गए। वे बोले- तानसेन तुम भी तो हरिदास के शिष्य हो, पर तुम इतना अच्छा क्यों नहीं गा पाते हो। तब तानसेन ने उत्तर दिया- मैं आपके लिए गाता हूँ और मेरे गुरु परमात्मा के लिए गाते हैं। संगीत उनके लिए पूजा है। हरिदासजी के लिए उनका उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति था। उनका उद्देश्य स्पष्ट था इसीलिए वे संगीतरूपी मार्ग को प्रशस्त कर परमात्मा में लीन हो गए।

अतः इंसान को सफलता मिलने तक अपने लक्ष्य से नहीं हटना चाहिए। अनेक बार सफलता नहीं मिलती तो व्यक्ति निराश हो जाता है, लेकिन इस निराशा का यह मतलब तो नहीं कि हम अपने रास्ते से आगे बढ़ना ही छोड़ दें। मंजिल को पाने के लिए तो पहले छोटी-छोटी पगडंडियों से होकर विशाल रास्ता प्राप्त किया जा सकता है। क्योंकि जिंदगी की सफलतम पायदान किसी शॉर्टकट से न गुजरते हुए यथार्थ के लंबे रास्तों से होकर जाती है।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट