dharma sangrah
✕

विदेशी भाषाओं में बढ़ते अवसर

Written By ND
Published: शुक्रवार, 11 जून 2010 (09:56 IST)
- डॉ. जयंतीलाल भंडारी

ND
भूमंडलीकरण के वर्तमान दौर में विदेशी भाषाओं में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने विदेशी भाषाओं के डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्‌स फैकल्टी स्थित जर्मनिक एंड रोमेंस विभाग 4 विदेशी भाषाओं में बीए ऑनर्स का डिग्री कोर्स चलाता है।

फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटेलियन में चलने वाले इस कोर्स में 100 सीटें हैं। यहाँ दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 45 प्रश अंकों के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जून 2010 है। प्रवेश हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा में अँगरेजी भाषा की समझ, लिखने की शैली, सामान्य ज्ञान, कॉम्प्रीहेंशन व लघु निबंध से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

यहाँ से डिग्री कोर्स करने के उपरांत छात्रों को दुभाषिया, विदेशी दूतावास, अनुवादक, भाषा शिक्षक, टूरिस्ट सेंटर या कॉल सेंटर में काम करने का मौका मिलता है। आईटी कंपनियों में भी इनके लिए रोजगार के अवसर हैं। इस तरह के रोजगार अवसर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा आदि करने के उपरांत भी मिलते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में पोर्तुगीज, रोमैनियन, बल्गेरियन, चेक, पोलिश, हंगेरियन, क्रोशिएन, एशियन, जापानी, कोरियन आदि भाषाओं में भी विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला जून-जुलाई माह में होता है। पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु मेरिट लिस्ट में प्रवेश परीक्षा व 12वीं में प्राप्त अंक दोनों को जोड़ा जाता है। 70 प्रश 12वीं के अंक से और 30 प्रश टेस्ट के अंक के जोड़ से मेरिट बनती है। विस्तृत विवरण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट