Daily Horoscope
✕

मैनेजमेंट बुक: नो मोर अंकल

Written By WD
Published: सोमवार, 10 मई 2010 (17:01 IST)
ND
' नो मोर अंकल' एक मनेजमेंट सेल्‍फ हेल्‍प पुस्‍तक है जि‍से कहानी के रूप में प्रस्‍तुत कि‍या गया है जो कॉर्पोरेट सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मि‍यों के लि‍ए लि‍खी गई है। इसके लेखक अंशुल पुरोहि‍त और धीरज सेठी हैं।

यह कि‍ताब कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स की समस्‍याओं का समाधान सुझाती है। 'नो मोर अंकल' सफल प्रोफेशनल के करि‍यर में आने वाली दुवि‍धाओं का नि‍राकरण करती है। यह पुस्‍तक अपने वि‍षय की अनूठी, रोचक व सकारात्मक उपायों की प्रस्‍तुति‍ है।

इस पुस्‍तक में जी. डी. क्‍वाइंट तकनीक बताई गई है। इस तकनीक के इस्‍तेमाल से प्रोफेशनल महत्‍वकांक्षाओं को पाने का मार्ग प्रश्स्‍त कर सकते हैं। जी. डी क्‍वाइंट तकनीक न केवल जॉब या प्रोफेशनल में उपयोगी है अपि‍तु इसे जीवन के हर पहलू में इस्‍तेमाल कि‍या जा सकता है। नो मोर अंकल में एक नई तकनीक 'बर्स्‍टिंग द बॉल्‍स' का उल्‍लेख कि‍या गया है जि‍सके द्वारा मैनेजमेंट प्रोफेशनल्‍स अपनी समस्‍याओं को न केवल सही स्‍वरूप में देख सकते हैं बल्‍कि‍ उनका नि‍राकरण भी सरल और शीघ्रता से कर सकते हैं।

नो मोर अंकल प्रोफेशनल्स की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले मानसि‍क तनावों से मुक्‍ति‍ दि‍लाने का कारगर उपाय बताती है। यह कि‍ताब प्रोफेशनल्‍स को जॉब या व्‍यवसाय अपनी रुचि‍ के अनुसार चुनने का वि‍ज्ञान सम्‍मत तरीका बताती है। यह पुस्‍तक प्रोफेशनल असुरक्षा एवं भय से नि‍जात दि‍लाने में कारगर है।

नो मोर अंकल सीनि‍यर व मि‍डि‍ल मैनेजमेंट कर्मि‍यों के लि‍ए ही नहीं वरन् कॉर्पोरेट सेक्‍टर में प्रवेश करने के इच्‍छुक मैनेजमेंट स्‍नातकों के लि‍ए भी परम उपयोगी है। नो मोर अंकल 200 पृष्ठों की कि‍ताब है तथा इसका मूल्‍य 150/- है।

नो मोर अंकल नई तकनीक सुझाती है जि‍सकी मदद से प्रोफेशनल्‍स न केवल सफल बल्‍कि‍ सफल और प्रसन्‍न जीवन व्‍यतीत कर सकें।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट