Hanuman Chalisa
✕

बनें अपने बॉस के चहेते

Written By WD
Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2008 (10:00 IST)
- गरिमा माहेश्वरी
ND
हर दफ्तर में हमेशा लोगों के दो तरह के समूह होते हैं। पहले वे जो बेचारे जी-जान लगाकर हर काम करते हैं लेकिन अपनी तरफ बॉस का ध्यान नहीं खींच पाते और दूसरे वे जो बहुत जल्द बॉस के सिर चढ़ जाते हैं।

करियर में सफलता के लिए मन लगाकर काम करना, बड़ी डिग्रियाँ होना, काम समय पर करना और नम्र होना जरूरी होता है लेकिन कुछ ऐसी भी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जिनकी वजह से आपके ये सारे गुण आपके बॉस को पता चल सकें।

इसके लिए निम्न बिंदुओं पर डालें एक निगाह-
* हमेशा सबसे मित्रवत व्यवहार रखें। अपने सद्‍गुणों को लोगों के सामने लाएँ। हमेशा मुस्कुराते रहें और विनम्रता को अपने आप से कभी अलग न होने दें।

* दफ्तर में होने वाली सारी गॉसिप से जरा दूरी बनाए रखें। यह एक ऐसी चीज है जिससे आप अपने आप को परेशानियों से घिरा हुआ महसूस करेंगे।

* अपनी जानकारी और कुशलता का अपने काम में हमेशा परिचय देते रहें।

* दफ्तर में होने वाली मीटिंग्स के लिए अच्छे से तैयारी करके जाएँ। जब अपने विचार मीटिंग में पेश करें तो वे फालतू न लगें।

* अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने के लिए हमेशा आगे आएँ, लेकिन उन जिम्मेदारियों को कुशलता से पूरा भी करें। लोगों को यह एहसास दिलाएँ कि आप उनका काम सही ढंग से संभाल लेंगे।

* दफ्तर के ‍नियमों का सम्मान करें तथा हमेशा अनुशासन में रहें।

* अपने काम को हमेशा व्यवस्थित तरीके से करें। किए हुए काम की फाइल हमेशा तैयार करें।

टेलेंट से आगे भी बहुत-सी चीजें हैं जो दफ्तर में आपकी अच्छी छवि बनाने में मदद करेंगी साथ ही बॉस पर इम्प्रेशन भी 'सॉलिड' पड़ेगा।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट