manglik dosh calculator
✕

जब देना हो इंटरव्यू....

Written By ND
Updated: मंगलवार, 26 अगस्त 2008 (09:17 IST)
ND
* इंटरव्यू के लिए अच्छी तरह तैयार होकर जाएँ। इंटरव्यू में कैजुअल ड्रेस पहनने से बचें। कुछ लोग जींस, बिखरे बाल, शर्ट का कॉलर ऊपर किए हुए ही इंटरव्यू देने चले जाते हैं, जो आपकी पर्सनेलिटी की गलत छाप छोड़ेगा।

* अगर आप एचआर डिपार्टमेंट में किसी व्यक्ति को जानते हों तो उससे यह पता लगाएँ कि इंटरव्यू बोर्ड में कौन-कौन से लोग बैठ रहे हैं। इससे आप उन लोगों के बारे में उनका बैकग्राउंड समझकर तैयारी कर सकेंगे।

* सवाल का जवाब सोच-समझकर दें। जल्दबाजी में कुछ भी कहने से बचें। अपना एक्सपीरियंस और एजुकेशन एक कागज पर लिख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू बोर्ड के सामने आप अपनी स्किल्स को अच्छी तरह डिसक्राइब कर सकें।

* जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू लेने जा रहा है, संभव हो सके तो उसका नाम याद रखें। इंटरव्यू वाले रूम में जाते ही उनका नाम लेकर अभिवादन करें या हाथ मिलाएँ।
  एचआर के व्यक्ति से कंपनी की पॉलिसीज समझने की कोशिश करें। अगर यह संभव नहीं है तो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें। सवालों के जवाब देते समय उन्हीं पर फोकस करें।      


* इंटरव्यू के बीच में अगर इंग्लिश मुहावरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सही-सही ही करें। गलत इस्तेमाल आपकी निगेटिव छवि बनाएगा, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है।

* बॉडी लैंग्वेज का खास ध्यान रखें। ऐसा न हो कि आपकी बॉडी लैंग्वेज आपके कथन से कुछ और ही दिखा रही हो।

* मार्केटिंग स्ट्रेटजी को अच्छी तरह समझें। इससे आप सामने वाले को समझा पाएँगे कि कंपनी की प्रोग्रेस के लिए किस तरह से काम किया जा सकता है।

* एचआर के व्यक्ति से कंपनी की पॉलिसीज समझने की कोशिश करें। अगर यह संभव नहीं है तो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें। सवालों के जवाब देते समय उन्हीं पर फोकस करें।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट