Daily Horoscope
✕

घूमो, घुमाओ और कमाओ

Written By ND
Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2009 (11:09 IST)
ND
ND
यदि आप घूमने और घुमाने के शौकीन है, तो टूरिज्म में बेहतर करियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में सैलरी तो अच्छी है ही, लोगों से जान पहचान भी बढ़ती है। ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे विस्तृत होता जा रहा है। इसके लिए पेशेवर गाइड की जरूरत महसूस की जाने लगी है। आप सरकारी पर्यटन विभाग, ट्रेवल एजेंसीज, एयरलाइंस, होटल आदि में बेहतरीन करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपके पास व्यावहारिक ज्ञान का होना आवश्यक है। इसके अलावा भी कुछ जरूरी चीजें होती है, जिसे कोर्स के दौरान सीखा जा सकता है।

यहाँ बनाएँ करियर :

करियर काउंसलर सुदेशना सिकदार बताती है कि इस क्षेत्र में करियर की कई राहे हैं। इन्हें आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार चुन सकते हैं।

टूरिज्म डिपार्टमेंट- रिजर्वेशन एंड काउंटर स्टाफ, सेल्स एंड मार्केटिंग स्टाफ, टूर प्लानार्स और टूर गाइडेंस। ये वे जॉब हैं जो सरकारी टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से ऑफर किए जाते हैं। ऑफिसर्स ग्रेड की नौकरी संघ लोक सेवा आयोग या एसएससी की परीक्षा पास कर हासिल की जा सकती है।

एयरलाइंस- यह क्षेत्र ट्रेवल एंड टूरिज्म का अहम हिस्सा है। जिन्होंने टूरिज्म के अलावा होटल मैनजमेंट का कोर्स भी किया है वे इस क्षेत्र में आसानी से एंट्री ले सकते हैं। टूर ऑपरेटर्सः पर्यटन स्थलों में टूर का संचालन और मैनेज करने का काम करते हैं। टूरिस्ट गाइड का कोर्स करने के बाद टूर ऑपरेटर्स की नौकरी आसानी से मिल सकती है।

ट्रेवल एजेंसीज- ट्रेवल एजेंट्स का काम होता है कई सारे विकल्पों के बीच अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा दिलाना। कस्टमर के साथ बेहतर डील करने वालों के लिए यह बेहतरीन जॉब है।

होटल क्षेत्र- ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्रीज के विकास के साथ होटलों का एक खास रिश्ता है। यही वजह है कि इस इंडस्ट्री के विकास के साथ-साथ होटल इंडस्ट्री भी लगातार विकसित हो रही है। इससे रोजगार के अवसरों में इजाफा हुआ है। होटल मैनेजमेंट का कार्स करने के बाद यहाँ जॉब की संभावनाएँ खुल जाती है।

ND
ND
योग्यता :

काउंसलर सुदेशना के मुताबिक बारहवीं पास करने के बाद स्नातक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पीजी डिप्लोमा कोर्स या पीजी लेवल के कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है। इस कोर्स में किसी भी विषय के छात्र प्रवेश ले सकते हैं।

कैडिडेट्स में विषय पर अच्छी पकड़ के साथ कम्युनिकशन स्किल बेहतर होनी चाहिए। जिन छात्रों ने फॉरेन लैंग्वेज के कोर्स किए हैं और जिन्हे ज्योग्राफी की अच्छी नॉलेज है,उन्हें वरीयता दी जाती है।

सैलरी की चमक :

ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में अच्छी जॉब रिटर्न यानी सैलरी मिल जाती है। हालाँकि यह संस्थान कैंडिडेट्स की योग्यता और जॉब के स्वरूप पर निर्भर करती है। काउंसलर सुदेशना के अनुसार यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ सुविधाओं और पैसो की कमी नहीं है। आपकी शुरूआती सैलरी 13 हजार से लेकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह तक हो सकती है।

प्रमुख संस्थान :

जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर

देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय, इंदौर

भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नई दिल्ली

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी

इंदिरा गाँधी ओपन यूनिवर्सिटी, दिल्ली

लखनऊ यूनिवर्सिटी, उत्तरप्रदेश

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट