Daily Horoscope
✕

कैट : सिर्फ चार दिन शेष...

Written By ND
Updated: बुधवार, 12 नवंबर 2008 (15:08 IST)
ND
कैट में अब केवल चार दिन शेष हैं। अब स्टूडेंट्‍स क्या करें? सबसे कठिन मान‍ी जाने वाली इस परीक्षा में मैथ्स के लिए क्या रणनीति बनाई जाए, इस पर एक्सपर्ट अपनी राय दे रहे हैं। एक्पर्ट की राय पर अमल करके एक्जाम के पहले मैथ्स का रिविजन प्रभावी रूप से किया जा सकता है।

मॉडर्न मैथ्स पर लगाएँ ध्यान
अब जबकि कैट में सिर्फ चार दिन बाकी हैं, स्टूडेंट्स को अपनी फॉर्मूला लिस्ट रिवाइज करना चाहिए। यदि स्टूडेंट्स के पास लिस्ट तैयार नहीं है तो बुक्स में वह उपलब्ध है। मेरी सलाह है कि कैट के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले टॉपिक्स या फिर स्टूडेंट्स को कठिन लगने वाले टॉपिक्स के ढेर सारे सवाल हल कर लें। इससे कॉन्फिडेंस ब़ढ़ जाएगा। कैट में पिछले वर्षों से देखा जा रहा कि मॉडर्न मैथ्स का हिस्सा ब़ढ़ रहा है। इस लिहाज से आखिरी वक्त पर स्टूडेंट्स को फंक्शन और सीरिज वाले सवालों की तैयारी भी कर लेना चाहिए।

- अब्बास महूवाला, फैकल्टी, सेरेब्रल हाइट्स

दो दिन में बनाए दो पेप र
अब कैट के लिए बचे चार दिनों में बहुत कुछ बदलाव आना मुश्किल है। मेरी सलाह है अगले दो दिन में स्टूडेंट्स मैथ्स के दो पेपर बनाएँ। उन्हें हल करें और पूरी तरह एनालाइज करें। पेपर बिल्कुल कैट की तर्ज पर फुल लैंग्थ हो। मैथ्स और फिजिक्स के महत्वपूर्ण फॉर्मूला को रिवाइज कर लें। महत्वपूर्ण कंसेप्ट पर भी एक बार नजर डाल लें। स्टूडेंट्स को पता होता है कि कुछ सवाल कैट के हिसाब से हमेशा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। उनका रिवीजन भी इस वक्त होना चाहिए।

- सौरभ मोहारीकर, फैकल्टी, आईएमएस

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट