Hanuman Chalisa
✕

कैट का नेचर समझना जरूरी

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2007 (14:09 IST)
- मधुर नानेरिया (वाइस प्रेसीडें ट, पीटी एजुकेश न)

ND
कैट एक्जाम से पहले इसकी जरूरतें और इसकी प्रकृति समझना आवश्यक है। कैट में टाइम मैनेजमेंट का खास महत्व है। बहुत कम वक्त में कैसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, इसका अभ्यास जरूरी है। जैसे-जैसे कैट एक्जाम का दिन नजदीक आता है, वैसे कम समय में अपनी स्टडीज के लिए प्लान करना होता है। आइए जानें कि कैसे बनाएँ रणनीति।

शेड्‍युल बनाएँ- आपकी तैयारी आपके शेड्‍युल पर बहुत निर्भर करती है। आपका शेड्‍युल ऐसा होना चाहिए कि आप अधिक से अधिक समय का सदुउयोग कर सकें और साथ ही आप लगातार स्टडीज से बोर भी न हों।

1. अपनी कमजोरियों से चिंतित होने के बजाए, अपनी खूबियों को निखारें। अपने स्ट्रॉग एरिया पर अधिक ध्यान दें।
2. जितनी भी स्टडी करें, समय-समय पर उसका सेल्फ टेस्ट करते रहें।
3. हफ्ते में कम से कम एक बार डिटेल टेस्ट जरूर दें। इससे आपको अपनी कमजोरियाँ मालूम होंगी।
4. अपने शेड्‍युल को ऐसे मैनेज करें कि इससे आपको थकावट न हों और आप फ्रेश बने रहें। इसके लिए आप अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को रेगुलर इंटरवल में तैयार करने की योजना बना सकते हैं।
5. रीडिंग, वॉकेब्स और मेंटल सेक्शन के लिए अलग सेशन रखें। इनमें सिलेक्टेड रिवीजन भी करते रहें।
कैट एक्जाम से पहले इसकी जरूरतें और इसकी प्रकृति समझना आवश्यक है। कैट में टाइम मैनेजमेंट का खास महत्व है। बहुत कम वक्त में कैसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, इसका अभ्यास जरूरी है। जैसे-जैसे कैट एक्जाम का दिन नजदीक आता है।


आखिरी दिन तक पढ़ते रहने का फायदा-
आज का युग वेल्यू एडिशन का है। अगर आप कैट एक्जाम के आखिरी दिन तक पढ़ते रहेंगे तो बेहतर तरीके से वेल्यू एड कर पाएँगे। कैट ही नहीं बल्कि हर मैनेजमेंट एक्जाम इस तरह डिजाइन की जाती है कि उसके जरिए वे लोग सामने आएँ जो प्रॉब्लब सॉल्व करने में निपुण हों। इसके लिए आपको सतत अभ्यास की जरूरत है, लगातार पढ़ते रहिए। पढ़ने से आपका माइंड सेट बदल जाएगा और आप पाएँगे कि आपका ज्ञान निखर रहा है।

कैट का केंडिडेट ज्यादा तार्किक और रचनात्मक होना चाहिए। कैट के लिए आपको अपने गुण लगातार विकसित करने होंगे, जो स्टडीज से ही संभव है। स्‍टडीज से आपकी शख्सियत 360 डिग्री विकसित हो सकती है, जरूरत है प्रयास की।

टाइम मैनेजमेंट का महत्व- कुछ छात्र भरसक प्रयास के बावजूद भी कैट में असफल होते हैं। इसकी वजह ज्यादातर टाइम मैनेजमेंट की कमी होती है। अगर आपने अपने टाइम को मैनेज कर लिया तो मानिए आपकी शुरुआत जबदरदस्त हुई है। टाइम मैनेजमेंट के तीन अनमोल टिप्स-

1. अपने लक्ष्य को टुकड़ो में बाँ‍टिए। हफ्ते दर हफ्ते अपने गोल की तरफ किश्तों में बढ़ें।
2. अपने डेली रुटिन को ऑर्गेनाइज करें और समय के मुताबिक काम करना अपनी आदत बना लें।
3. अगर आप टाइम के मुताबिक चल रहे हैं तो खुद की सराहना करें और यदि किसी दिन आप टाइम मैनेज न कर पाएँ तो खुद को क्रिटिसाइज करें।

सेल्फ मोटिवेशन का महत्व- अगर आप पिछले कुछ दिनों से प्लान के मुताबिक स्टडीज नहीं कर पा रहे हैं तो अपना हौसला कम न होने दें। अपनी पिछली उपलब्धियों से प्रेरणा लें और आगे बढ़ें। लगातार प्रयास से आप आश्चर्यजनक नतीजे हासिल कर सकते हैं।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट