Daily Horoscope
✕

ऑनलाइन भी हो सकती है कमाई

Written By ND
Updated: सोमवार, 10 मई 2010 (12:59 IST)
ND
अगर उच्च शिक्षित होने के साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान है, तो ऑनलाइन टीचिंग, वेब पेज डिजायनिंग, बड़ी कंपनियों का डाक्यूमेंटेशन, ग्रॉफिक डिजायनिंग, अनुवाद, एडीटिंग, लेखन जैसे कई काम किए जा सकते हैं। इनमें कोई लागत भी नहीं आती है और पैसा भी अच्छा मिल जाता है।

शेयर ट्रेडिंग भी घर बैठे
आजकल महिलाएँ बड़ी संख्या में शेयर और इंवेस्टमेंट कन्सलटेंट के रूप में भी काम कर रही हैं। अगर आपके पास इस क्षेत्र का अनुभव है तो घर पर ही सेटअप लगाकर कमाई की जा सकती है। कल्पतरू मल्टीप्लायर में टर्मिनल ऑपरेटर के रूप में कार्यरत सुनयना बाथम ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग का काम घर से भी किया जा सकता है। इसके लिए टर्मिनल लेकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

कैसे शुरू करें काम
घर बैठे आप जो भी काम करना चाहती हैं वह आपके बजट, रुचि और शैक्षणिक योग्यताओं पर निर्भर करता है। कोशिश होनी चाहिए कि कम से कम पैसे में काम शुरू किया जाए और काम बढ़ने पर निवेश भी बढ़ाया जाए। काम के बोझ को हल्का करने के लिए अपनी किसी सहेली या रिश्तेदार की मदद भी ली जा सकती है। ऐसे में लागत और मुनाफा दोनों ही बाँटा जा सकता है।

ND
खुद को अपडेट करती रहें
कोई भी काम शुरू करने के बाद बेहतर परिणाम पाने के लिए अपनी जानकारी और स्किल्स को करती रहें। यदि आप ट्यूशन ले रही हैं तो अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाएँ और नए सिलेबस व नियमों की जानकारी लें। साथ ही बच्चों को पढ़ाने के पहले खुद संबंधित विषय को पढ़ें। इसी तरह यदि आप कोई बिजनेस कर रही हैं, तो आसपास के लोगों से संपर्क बढ़ाएँ, समय की पाबंद और नियमित रहें।

अक्सर शादी के बाद महिलाओं को परिवार या नौकरी में से किसी एक को चुनना पड़ जाता है। अगर वे नौकरी छोड़ देती हैं तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या आत्मनिर्भर बने रहने की होती है। आर्थिक उदारीकरण और आधुनिकीकरण की रफ्तार अब काफी तेज है। इस कारण महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार की संभावनाएँ काफी बढ़ गई हैं। अब वे हॉबी क्लॉसेस के अलावा भी कई काम करके घर बैठे ही आत्मनिर्भर हो सकती हैं।

करियर काउंसलर अखिलेश अग्रवाल के अनुसार महिलाएँ घर पर ही ऐसे कई काम कर सकती हैं जिनसे उन्हें कुछ घंटे काम करने के बावजूद नियमित रूप से अच्छी आय हो सकती है, जैसे वे कोचिंग क्लासेस, ट्यूशन, केटरिंग या बुटिक का बिजनेस कर सकती हैं या कुकिंग, डांस या म्यूजिक क्लॉस खोलकर मात्र तीन से चार घंटों में ही 5 से 6 हजार रुपए प्रतिमाह तक कमा सकती हैं। इसके अलावा योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एरोबिक्स आदि सीखकर घर पर सेंटर खोला जा सकता है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट