dharma sangrah
✕

आखिर बॉस आपसे चिढ़ते क्यों हैं?

बॉस को नापसंद कुछ बातें

Written By ND
Updated: गुरुवार, 18 जून 2009 (11:17 IST)
WDWD
हम सब अपने-अपने बॉस से चिढ़ते हैं। बॉस हमसे इतना काम करवाते हैं। हमारे हर काम में उन्हें खामियाँ नजर आती हैं। हर काम में उन्हें आइंस्टीन के फार्मूले से भी ज्यादा परफेक्शन चाहिए। ये ऑफिस की कॉमन बातें हैं। हम सबके सामने अपने बॉस की बुराई करते हैं। लेकिन हो सकता है कि बॉस भी हमारे बारे में ऐसा ही सोचते हों। बताते हैं आपको इसकी वजह :

देर से आना- कल ट्रैफिक जाम था। परसों बाई नहीं आई। उससे पहले अलार्म नहीं बजा। ये बातें सबके साथ होती हैं, लेकिन देरी से आना बॉस के चिढ़ने की बड़ी वजह है। जब वे आपसे पहले ऑफिस पहुँचते हैं तो उनका खून खौल जाता है। उन्हें लगता है कि आप एक आलसी आदमी हैं जिसे ऑफिस की कोई परवाह नहीं।

इनिशिएटिव की कमी- बॉस को बिलकुल पसंद नहीं है कि आप कोई इनिशिएटिव न लें। हर छोटी-बड़ी बात के लिए बॉस को तंग करना ठीक नहीं। अब अगर नेट नहीं चल रहा है तो बजाय बहाना बनाने के आप टेक डिपार्टमेंट को फोन कीजिए और काम खत्म।

जरूरत से ज्यादा- हाँ, अगर आप ये इनिशिएटिव कुछ ज्यादा ही लेंगे तो भी गड़बड़ है। बॉस चाहते हैं कि जितना आपसे कहा जाए उतना ही करें। उन्होंने आपको एक क्लाइंट को फॉलो करने को कहा है तो आप दिन में दस बार फोन कर रहे हैं। क्लाइंट के ऑफिस ही चले गए। साथ में प्रपोजल की फोटोकॉपी और फूलों का गुलदस्ता भी ले गए। बॉस को गुस्सा तो आएगा।

इधर की उधर- केंटीन में चाय ठंडी मिली तो आप लगे शिकायत करने। लिफ्ट वाला तंग करता है तो आपने मुद्दा बना दिया। ये सब बातें बॉस को पसंद नहीं आतीं और सहयोगियों की बुराई तो कतई नहीं। इससे नेगेटीव एनर्जी तो पैदा होती ही है, साथ ही काम पर भी असर पड़ता है। बॉस को यह बात सख्त नापसंद होगी।

बॉस की बुराई- कहीं आप अपने बॉस की कमियाँ तो सबके सामने नहीं गाते? दूसरे डिपार्टमेंट में जाकर ये तो नहीं बताते कि आपके बॉस किस मुश्किल में हैं और उन्हें उनके बॉस से डाँट पड़ी है। अगर हाँ, तो बॉस को आपसे चिढ़ना लाजमी है।

बॉस की मजबूरी- कंपनी को बेस्ट रिजल्ट देना आपके बॉस की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी टीम अगर उनका सहयोग नहीं करती और कंपनी की परवाह नहीं करती तो वे कुछ भी नहीं कर पाएँगे। कई बार आपकी तरह आपके बॉस को भी लगता है कि जाने दो यार, लेकिन वे ऐसा बिलकुल नहीं कर सकते। आपको उनका पॉइंट ऑफ व्यू समझना होगा।

दोस्ती, बिलकुल नहीं- अगर आपको लगता है कि बॉस के साथ पर्सनल बातें करके, दोस्ती करके आपको कुछ फायदा होगा तो आप गलत हैं। उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को शेयर करना बिलकुल पसंद नहीं। और न ही आपके दोस्ताना बिहेवियर का अप्रेजल में आपको कोई फायदा होगा। वहाँ तो बस काम बोलेगा।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट