biodatamaker

बिना कोचिंग के आईएएस मुस्कान डागर ने कैसे किया UPSC एग्जाम क्रैक, जानें स्ट्रेटेजी

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (18:44 IST)
muskan dagar upsc
'म्हारी छोरियां छोरों से कम है के' आपने दंगल फिल्म का यह प्रचलित डायलॉग तो सुना ही होगा। हमारी देश की छोरियां किसी से भी कम नहीं है और इस बात को आईएएस मुस्कान डागर ने साबित भी कर दिया है। मुस्कान डागर ने पिछले साल ही UPSC का एग्जाम दिया था जिसमें उन्होंने 72वीं रैंक हासिल की है। हैरानी की बात ये है कि मुस्कान ने बिना कोचिंग के इस रैंक को हासिल किया है। आपको बता दें कि मुस्कान ने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। पहले एग्जाम में उन्हें 474 वीं रैंक हासिल हुई थी जिसमें उन्हें ICAS की जॉब मिली थी। वर्तमान में मुस्कान ICAS की जॉब के लिए ट्रेनिंग पर हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिना कोचिंग दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास की..
 
कौन हैं मुस्कान डागर?
मुस्कान हरयाणा के झज्जर के छोटे से गांव सेहलंगा से हैं। मुस्कान एक किसान की बेटी हैं। मुस्कान ने अपने जिले से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से बीएससी से ग्रेजुएशन की है। मुस्कान ने अपनी ग्रेजुएशन के तीसरे साल में यूपीएससी परीक्षा देने का निर्णय लिया। इससे पहले उन्होंने सिर्फ अपने परिवार व टीचर से यूपीएससी के बारे में सुना था। मुस्कान का ऑप्शनल सब्जेक्ट हिस्ट्री रहा है। शुरुआती 4 महीने के लिए उन्होंने ने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी। बाकि सारे सब्जेक्ट के लिए उन्होंने खुद से पढाई की है।
 
क्या है मुस्कान डागर की स्टडी टिप्स?
 
1. टोपर की निकाली लिस्ट: मुस्कान के अनुसार यूपीएससी के लिए आपके बेसिक क्लियर होना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने एग्जाम की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे पहले सभी टोपर की लिस्ट निकाली। टोपर की लिस्ट निकालने के बाद उन्होंने देखा कि टोपर कैसे पढ़ते हैं और उन्होंने कैसे अपनी तैयारी की। इसके बाद मुस्कान ने अपने बेसिक पर ध्यान दिया।

 
2. प्लानिंग है ज़रूरी: मुस्कान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एग्जाम की तैयारी के लिए प्लानिंग बहुत ज़रूरी है। आपको पता होना चाहिए कि कितना पढना है, क्या पढना है, कैसे पढना है। साथ ही कौनसा टॉपिक कब तक पूरा करना है। इन सभी प्लानिंग की मदद से आप एग्जाम की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।
 
3. 447वीं से 72वीं रैंक का राज: मुस्कान के अनुसार उन्होंने पिछले एटेम्पट से ज्यादा प्रैक्टिस की है।  उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टेस्ट सीरीज और मॉक इंटरव्यू दिए हैं। ज्यादा प्रैक्टिस की मदद से ही उनकी प्रक्टिस में सुधार आया है। इसके साथ ही मुस्कान से कॉलेज के तीसरे साल से ही अखबार पढ़ना शुरू कर दिया था। उनके अनुसार करंट अफेयर को फॉलो करना बहुत ज़रूरी है।
 
4. फैमिली सपोर्ट है ज़रूरी: मुस्कान अपनी सफलता का राज अपने परिवार को मानती हैं। छोटे गांव से होने के बाद भी उनके परिवार ने उन्हें सारी सुविधाएं दी। साथ ही घर में शांति का माहौल बनाया जिससे वह आसानी से पढाई में ध्यान लगा सकें। छोटे गांव से होने के बाद भी मुस्कान के परिवार ने उन्हें कभी शिक्षा के लिए रोका नहीं।
 
5. सेलेक्ट होने के बाद भी की तैयारी: मुस्कान पहले एटेम्पट में सेलेक्ट हो चुकीं थी जिसमें उनकी 447 वीं रैंक आई थी। इसके बाद उन्हें ICAS की जॉब मिल गई थी। पर मुस्कान ने पढाई नहीं छोड़ी और अपनी रैंक को बेहतर करने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास करें। 
ALSO READ: बिना कोचिंग के भी कर सकते हैं CAT की तैयारी, जानिए 5 टिप्स

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख