Daily Horoscope
✕

इन टिप्स की मदद से घर बैठे करें bank exam की तैयारी

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (15:34 IST)
how to prepare for bank exams 2023
भारत में सरकारी और कमर्शियल बैंक दोनों ही देश की इकॉनमी के लिए ज़रूरी है। बैंक इकॉनमी को बैलेंस करने में कई रोल निभाते हैं। साथ ही आज के समय में कई स्टूडेंट बैंक की तैयारी करते हैं। करियर के अनुसार बैंक की जॉब एक बेहतरीन विकल्प है। आप इस जॉब में अपनी स्किल को कई हद तक ग्रो कर सकते हैं। साथ ही बैंक PO जैसे एग्जाम देकर आप बैंक में अच्छी पोस्ट के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। RBI भी कई तरह के बैंक एग्जाम कंडक्ट करवाता है और कई अच्छी पोस्ट के लिए इसमें vacancy भी होती हैं। अगर आप भी बैंक के लिए एग्जाम देना चाहते हैं तो आपको किसी कोचिंग की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे ही इस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे घर बैठे करें बैंक एग्जाम की प्रिपरेशन....
 
1. इंग्लिश पर दें ध्यान: बैंक की तैयारी के लिए इंग्लिश बहुत ज़रूरी होती है। अगर आपकी इंग्लिश में कमांड नहीं है तो आपको इस भाषा पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। बैंक के एग्जाम के लिए इंग्लिश ग्रामर पर फोकस करें क्योंकि इसमें vocublary, paragraph, sentence correction जैसे टॉपिक आते हैं जिसके लिए आपको ग्रामर के बेसिक पता होना ज़रूरी है। अपनी इंग्लिश को सुधारने के लिए इन बातों पर ध्यान दें...

2. Quantitative Aptitude: बैंक की तैयारी के लिए इंग्लिश के साथ गणित भी बहुत ज़रूरी है। ये दोनों विषय का लेवल एग्जाम में काफी अच्छा होता है और मध्यम-कठिन लेवल तक सवाल पूछे जाते हैं। आपको गणित का हर टॉपिक नहीं पढ़ना है। आप जिस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, बाज़ार में उस एग्जाम की किताब मौजूद रहती हैं। इन किताब में एग्जाम सिलेबस के अनुसार सवाल होते हैं।
3. Reasoning और General Awareness: रीजनिंग काफी सरल और जल्दी समझ आने वाला सब्जेक्ट है। इसके साथ ही जनरल अवेयरनेस में आप से बैंक व फाइनेंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसमें आपको बस फैक्ट याद करने की ज़रूरत है। रीजनिंग के कुछ सवाल भी शोर्ट ट्रिक की मदद से होते हैं पर आपको उसके लिए बेसिक भी पता होना ज़रूरी है।
 
4. Mock Test दें: बैंक एग्जाम में अच्छे से तैयारी करने के लिए मॉक टेस्ट देना बहुत ज़रूरी होता है। बैंक एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट बहुत ज़रूरी है। हर विषय का अपना एक टाइम है। मोक टेस्ट के ज़रिए आप टाइम मैनेजमेंट करना सीखते हैं। साथ ही आपको अपना लेवल भी पता चलता है। इंटरनेट पर कई फ्री मॉक टेस्ट मौजूद हैं जिनकी मदद से आप तैयारी कर सकते हैं। बेहतर तैयारी के लिए आपको  मॉक  टेस्ट सीरीज भी खरीदनी चाहिए।
 
5. Youtube की मदद लें: आज के इस 5G के समय में आपको कोई कोचिंग की ज़रूरत नहीं है। youtube पर हजारों बैंक एग्जाम की विडियो हैं। इसमें आपको हर सब्जेक्ट की विडियो मिलेगी। साथ ही आपको एग्जाम पैटर्न भी समझाया जाएगा। कई चैनल एग्जाम की अपडेट भी बताते हैं। आपको सिर्फ सही सर्च करने की ज़रूरत है और आपको कई तरह का कंटेंट मिल जाएगा। 
ALSO READ: 12वीं के बाद इन 5 freelancing से कमाएं पैसा

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख