dharma sangrah
✕

वीडियो संपादन में अवसर

मार्गदर्शन

Written By WD
Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2009 (15:17 IST)
- डॉ. जयंतीलाल भंडारी

WD
WD
वीडियो संपादन का कोर्स करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं?

- राजेंद्र धुर्वे, बिलासपुर

वीडियो संपादन का कोर्स करने के उपरांत न्यूज चैनलों, इंटरटेनमेंट चैनलों, टीवी सीरियल निर्माण, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उजले अवसर हैं। फ्रीलांसर के रूप में भी काम किया जा सकता है।

रसायन सूचना विज्ञान में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है?

- जगदीश सक्सेना, खरगोन

रसायन सूचना विज्ञान में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रसायन सूचना विज्ञान अध्ययन संस्था, बी-15, सेक्टर-3, नोएडा से संपर्क करें।

मैं हायर सेकंडरी स्कूल के व्याख्याता के पद पर कार्य करते हुए सेवा मुक्त हुआ हूँ। मैं गरीब विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए इंदौर में रहते हुए अपनी समर्पित स्वैच्छिक सेवा देने के लिए किसी करियर मिशन से जुड़ना चाहता हूँ।

- कन्हैयालाल यादव, इंदौर

इस परिप्रेक्ष्य में करियर दिशा मिशन, 111, गुमाश्ता नगर, इंदौर से संपर्क किया जा सकता है।

मैं प्रोफेशनल फोटोग्राफी सीखना चाहता हूँ। कृपया बताएँ कि फोटोग्राफी का कोर्स मध्यप्रदेश के किस विश्वविद्यालय में उपलब्ध है?

- मनीष बैराठी, राजगढ़ (ब्यावरा)

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से फोटोग्राफी का कोर्स किया जा सकता है।

मैं रेडियो जॉकी बनना चाहता हूँ। रेडियो जॉकी बनने हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

- शांतनु कापसे, उज्जैन

प्रायवेट रेडियो स्टेशनों में रेडियो जॉकी बनने हेतु बारहवीं तथा सरकारी रेडियो प्रसारण केंद्रों पर रेडियो जॉकी बनने हेतु स्नातक होना आवश्यक है।

मध्यप्रदेश के किस संस्थान से दसवीं के उपरांत टेक्सटाइल डिजाइनिंग का कोर्स किया जा सकता है?

- जयेश दुबे, जावद (नीमच)

वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंदौर से दसवीं के उपरांत टेक्सटाइल डिजाइनिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश पीपीटी के माध्यम से दिया जाता है।

कृपया खेलों की दुनिया में करियर के अवसरों की जानकारी देने वाली किसी वेबसाइट का एड्रेस बताएँ।

- सागर भाटिया, मल्हारगढ़ (मंदसौर)

खेलों की दुनिया में करियर के अवसरों की जानकारी देने वाली प्रमुख वेबसाइट्स हैं : www.jobsinsports.com
www.sportscareer.com, www.workingsports.com

मैं मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में भौतिक विषय के साथ शामिल हो रहा हूँ। तैयारी के लिए भौतिक शास्त्र की कौन-सी पुस्तकें उपयोगी होंगी?

- विशाल भावसार, बंडा (सागर)

भौतिक शास्त्र के लिए कुछ उपयोगी पुस्तकें हैं- मैकेनिक्स- डीएस माथुर, पदार्थ के गुण- बीएस अग्रवाल, थर्मोडायनेमिक्स- जीके महागल, ओसिलेशन एंड वेब्स- बीएस अग्रवाल, ऑप्टिक्स ए घाटक एटॉमिक फिजिक्स- जेबी राजम, फंडामेंटल ऑफ मैग्नेटिज्म एंड इलेक्ट्रिसिटी- डीएन वासुदेव आदि।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट