Hanuman Chalisa
✕

भारत का पहला ऊर्जा विवि : यूपीईएस

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज

Written By ND
Updated: सोमवार, 21 अप्रैल 2008 (10:40 IST)
ND
यद्यपि पेट्रोलियम उद्योग में करियर बनाने वाले अधिकांश छात्र भूगर्भशास्त्र की पृष्ठभूमि से संबंधित होते हैं, जिन्होंने नियमित महाविद्यालयों में अध्ययन किया होता है। पेट्रोलियम और ऊर्जा को समर्पित देश के पहले ऊर्जा विश्वविद्यालय की देहरादून में स्थापना से इस क्षेत्र को एक नई दिशा मिली है।

द यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) उत्तरांचल राज्य विधायिका के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक सांविधिक विश्वविद्यालय है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा 2 (एफ) के अंतर्गत यूजीसी के द्वारा रखी जाने वाली विश्वविद्यालय की सूची में शामिल किया गया है।

यह देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जो खासकर पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन के प्रति समर्पित है। यह अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर पेट्रोलियम, ऊर्जा और ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्रों में कटिंग एज पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसका मुख्य 25 एकड़ में फैला परिसर एनर्जी एकरिज्‌ देहरादून की पोंथा घाटी के खूबसूरत वातावरण में स्थित है।

पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत गठित एक लाभ निरपेक्ष समिति हायड्रोकार्बन्स एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी (एचईआरएस) का एक उद्यम है। इसका उद्देश्य ऊर्जा प्रबंधन, पेट्रोलियम, विद्युत ऊर्जा और गैर परंपरागत ऊर्जा संसाधनों के क्षेत्र में पेशेवर शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्रदान करना।
  पेट्रोलियम उद्योग में करियर बनाने वाले अधिकांश छात्र भूगर्भशास्त्र की पृष्ठभूमि से संबंधित होते हैं, जिन्होंने नियमित अध्ययन किया होता है। पेट्रोलियम और ऊर्जा को समर्पित देश के पहले ऊर्जा विवि की देहरादून में स्थापना से एक नई दिशा मिली है।      


इस समिति के सदस्यों में पूर्व पेट्रोलियम सचिव, वरिष्ठ प्रोफेशनल्स, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रमुख सहित तेल और गैस उद्योग के प्रतिष्ठित लोग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञ शामिल हैं। इसकी दृष्टि इसे एक आधुनिक सुविधायुक्त प्रीमियर संस्थान के रूप में खुद को स्थापित कर तेल तथा गैस उद्योग के क्षेत्र में विश्वस्तरीय शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान परामर्श और आउटरीच सेवाएँ प्रदान करना है।

इसका लक्ष्य ऐसी शीर्षस्थ गुणवत्ता युक्त मानव संसाधन तैयार करना है जो देश के आर्थिक विकास हेतु पेट्रोलियम उद्योग की उत्पादकता बढ़ाए। इसे उद्योग के प्रोफेशनल को शिक्षण एवं प्रशिक्षण देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे विशिष्ट शिक्षण और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से भारतीय पेट्रोलियम उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने में नेतृत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करना तथा पेट्रोलियम उद्योग के सभी तकनीकी और प्रबंधकीय पहलुओं में अनुसंधान परामर्श और विकास गतिविधियों को सहायता पहुँचाना है।

विश्वस्तरीय मान्यता
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एनर्जी स्टडीज एशिया-प्रशांत क्षेत्र का एकमात्र ऊर्जा विश्वविद्यालय है, जिसके कोर्सों को एनर्जी इंस्टीट्यूट, यूके से संबद्धता हासिल है। इसके कार्यक्रम तेल तथा गैस, परिवहन, ऊर्जा एवं खनन पर आधारित हैं। तीन वर्ष की अल्पावधि में ही यह विश्वविद्यालय प्रबंधकों तथा इंजीनियरों को विकसित करने वाले प्रमुख वैश्विक संस्थान के रूप में उभरा है।

यूपीईएस से संचालित पाठ्यक्रम
कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट द्वारा निम्नलिखित पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं :
एमबीए (ऑइल एंड गैस मैनेजमेंट)- इस पाठ्यक्रम द्वारा संपूर्ण हाइड्रोकार्बन वेल्यू चैन में रणनीतिपूर्ण व्यापार मामलों का गहन ज्ञान देकर मैनेजर विकसित किए जाते हैं।

एमबीए (अपसेट असेट मैनेजमेंट)- यह पाठ्यक्रम घाटी तथा भंडारों के प्रबंधन पर आधारित है।
एमएस (ऑइल ट्रेडिंग)- इस पाठ्यक्रम में प्राइसिंग और रिस्क मैनेजमेंट सहित तेल तथा गैस व्यापार की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के गुर सिखाए जाते हैं।
ग्रेजुएट पाठ्यक्रम- यूपीईएस द्वारा बीवीए (पेट्रो मार्केटिंग) पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है जो पेट्रो-रिटेलिंग और लुब्रिकेट मार्केटिंग इंडस्ट्री के लिए मार्केटिंग प्रोफेशनल्स तैयार करता है।

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा निम्नलिखित पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं।
(1) एमटेक (गैस इंजीनियरिंग)- इसे गैस इंजीनियरों की नई पीढ़ी तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।
(2) एमटेक (पेट्रो-इंफरमेटिक्स)- इस पाठ्यक्रम के द्वारा तेल तथा गैस क्षेत्र के डोमेन एक्सपर्टाइज के भीतर इंफरमेशन प्रणालियाँ विकसित करने के लिए छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है।
(3) एमटेक (पाइप लाइन इंजीनियरिंग)- इसके माध्यम से ऐसे इंजीनियर तैयार किए जाते हैं, जो गैस ट्रांसपोर्टेशन इंफरमेशन सिस्टम की डिजाइन तथा प्रबंधन कर सकें। इसके साथ ही एमटेक (पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग), एमटेक (हेल्थ, सेफ्टी एंड एनवायरमेंट) के अलावा रिफाइनिंग टेक्नालॉजी और एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

पॉवर सेक्टर में यूनिवर्सिटी एमबीए (पॉवर मैनेजमेंट तथा एमएससी (एनर्जी फिशिएंसी) पाठ्यक्रम चलाती है। इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा बीटेक (एप्लाइड पेट्रोलियमइंजीनियरिंग), बीटेक (गैस इंजीनियरिंग), बीएससी (प्लांट ऑपरेशन) तथा बीएससी (प्लांट मेंटेनेंस) जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

प्रवेश विवरण
एमबीए कार्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी को ऐसे प्रत्याशियों की आवश्यकता होती है, जिनके पास चालू वर्ष का वैध मेट/केट स्कोरिंग हो। उन्हें समूह चर्चा तथा इंटरव्यू के बाद चयनित किया जाता है।

बीटेक कार्यक्रम के लिए प्रत्याशियों के पास वैध एआईईईई/ सीईटी स्कोर होना चाहिए। उन्हें भी प्रवेश स्पेशलाइज्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद दिया जाता है।

संपर्क- यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) पेट्रोलियम हाउस, देहरादून 242006 फोन 0135-2764370/73
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट