dharma sangrah
✕

फोटोनिक्स क्या है?

Written By ND
Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2009 (15:09 IST)
- डॉ. जयंतीलाल भंड ारी


WD
WD
फोटोनिक्स क्या है? फोटोनिक्स का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

- विक्रम ठाकुर, अशोकनगर।

फोटोनिक्स वह तकनीक है, जो प्रकाश की ऊर्जा से संबंधित है। फोटॉन फाइबर ऑप्टिक केबल के द्वारा सूचनाएँ ले जाते हैं। प्रकाश और ऊर्जा कणों से संबंधित 21वीं सदी की तकनीक के कम्युनिकेशन, मेजिंग, हेल्थ केयर के अलावा मेडिसिन, रक्षा, ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में बढ़ते प्रयोग के कारण फोटोनिक्स लोकप्रिय हो रहा है। फोटोनिक्स में एम. टेक तथा रिसर्च के अवसर उपलब्ध हैं। फोटोनिक्स का कोर्स कराने वाले संस्थान हैं : सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (केट), इंदौर/ भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू।

कृपया द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की इंदौर शाखा का पता बताएँ ।

- विवेक पांडे, देपालपुर (इंदौर)।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की इंदौर शाखा का पता है : प्लॉट नं. 19-बी, स्कीम नं. 78, सिका स्कूल के पास, इंदौर।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है?

- अक्षय जैन, बड़नगर (उज्जैन)।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की जानकारी के लिए आप वेबसाइट www.iisc.ernet.in पर लॉग ऑन करें।

संग्रहालय विज्ञान की शिक्षा प्रदान करने वाले प्रमुख संस्थान कौन-कौन-से हैं?

- तन्मय भारद्वाज, नलखेड़ा (शाजापुर)।

संग्रहालय विज्ञान की शिक्षा प्रदान करने वाले प्रमुख संस्थान हैं : राष्ट्रीय संग्रहालय विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ एमएस विश्वविद्यालय, बड़ौदा (गुजरात)/ कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता।

जासूसी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी प्रदान करें।

- इंदरसिंह जाट, बागली (देवास)।

जासूसी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्राइवेट इंवेस्टीगेशन, अलकनंदा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली/ बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्योरिटी इंडिया लि., पवई (मुंबई)।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न कुटुम्ब न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर की भर्ती हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु मॉडल प्रश्न कहाँ देखे जा सकते हैं?

- अशोक वर्मा, बागबहरा (महासमुंद)।

छत्तीसग़ढ़ के विभिन्न कुटुम्ब न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर की भर्ती हेतु होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु मॉडल प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका 'प्रतियोगिता निर्देशिक ा' में देखे जा सकते हैं।

प्रूफ एडिटिंग और प्रूफ रीडिंग में पत्राचार माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

- प्रदीप मांजरेकर, शिवपुरी।

प्रूफ एडिटिंग और प्रूफ रीडिंग का 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स पत्राचार माध्यम से इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में उपलब्ध है।

भारतीय आर्थिक-सांख्यिकी सेवा परीक्षा में बैठने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा क्या निर्धारित है?

- विद्यांशु मंसारे, रायपुर।

भारतीय आर्थिक-सांख्यिकी सेवा परीक्षा में बैठने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में इन मामलों में छूट दी जाती है : यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति अथवा जनजाति का हो तो 5 वर्ष, अन्य पिछड़े वर्ग का हो तो 3 वर्ष तथा दृष्टिहीन, मूक-बधिर तथा शारीरिक रूप से विकलांग हो तो अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाती है।

कृपया नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का वेबसाइट एड्रेस बताएँ।

- सोनिया दवे, मंदसौर।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली का वेबसाइट एड्रेस है- www.jnu.ac.in

क्या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से नेचुरोपैथी का डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध है?

- संजीव गुप्ता, बुरहानपुर।

गाँधी नेशनल एकेडमी ऑफ नेचुरोपैथी, 15 राजघाट कॉलोनी, रिंगरोड, नई दिल्ली से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से नेचुरोपैथी का डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट