Hanuman Chalisa
✕

फैशन डिजाइनिंग में करियर

Written By ND
Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2010 (14:25 IST)
ND
ND
फैशन डिजाइनर की माँग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है क्योंकि फैशन डिजाइनिंग वर्तमान समय में सबसे ज्यादा ग्लैमर प्रोफेशन है इसलिए फैशन डिजाइनिंग में अच्छा करियर के अवसर हैं। एक प्रशिक्षित फैशन डिजाइनर इस इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे डिजाइन वियर प्रोडक्शन, फैशन मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल आदि में कार्य कर सकता है।

इसके अतिरिक्त कॉस्टयूम डिजाइनर, पर्सनल स्टाइलिस्ट, फैशन को-ऑर्डिनेटर, फैब्रिक के क्षेत्रों में भी कार्य किया जा सकता है अथवा अपना खुद का बिजनेस भी शुरू किया जा सकता है जैसे फैशन शो ऑर्गेनाइजर गारमेंट स्टोर चैन, बुटीक, ज्वैलरी फर्म आदि।

फैशन डिजाइनिंग हेतु योग्यताएँ

फैशन डिजाइनिंग कोर्स की पहली योग्यता रचनात्मकता और कला होते हैं। डिजाइनिंग करने वालों को रंगों और डिजाइन के साथ हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करने से नहीं घबराना चाहिए। इस कोर्स के लिए आपके अंदर रचनात्मकता के साथ अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स का होना भी जरूरी है। फैशन जगत में फैब्रिक और एक्सेसरीज की जानकारी भी बहुत जरूरी है। फैशन जगत से भी रू-ब-रू रहना पड़ता है जिसके अनुसार वे अपने डिजाइंस मार्केट में लाते हैं।

कहाँ से करें कोर्स

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद

पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन, नई दिल्ली

स्कूल ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, पुणे

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, चंडीगढ़

फैशन जगत में फैशन के तौर पर आठ हजार रुपए प्रति माह आसानी से कमाए जा सकते हैं और दो-तीन वर्षों के पश्चात ही यह राशि 50,000 से 60,000 रुपए प्रति माह हो सकती है। यह कोर्स खत्म होते ही नौकरी लगना तय होता है। भारत भी अब इस इंडस्ट्री में किसी से पीछे नहीं है। विश्व फैशन जगत में ख्याति प्राप्त फैशन डिजाइनर रितु बेरी, रोहित बल, सुनित वर्मा, जे जे वालिया आदि नाम भारत के ही हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट