kalsarpa dosh calculator
✕

पीपीओ में करि‍यर वि‍कल्‍प

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2010 (09:46 IST)
ND
ND
पीपीओ के कामकाज में अमूमन दो प्रकार के मॉडलों के माध्यम से कारोबार होता है। इसमें पहला मॉडल है, 'डायरेक्ट इंटरेक्शन मॉडल'। इसमें पीपीओ प्रोफेशनल सीधे संबंधित कंपनियों अथवा संस्थानों से संपर्क कर कांट्रैक्ट लेते हैं। दूसरे में 'ऑनलाइन मार्केटप्लेस मॉडल' का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें प्रोफेशनल द्वारा वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। कांट्रैक्ट मिलने पर उन्हें इन वेबसाइट्स को कुल कारोबार राशि का एक निर्धारित अंश बतौर फीस चुकाना पड़ता है।

इस प्रकार की सेवाओं की एवज में तयशुदा एकमुश्त राशि अथवा प्रतिघंटे की दर से भुगतान का भी विकल्प हो सकता है। प्रतिघंटे का चार्ज 8 से 40 डॉलर तक हो सकता है। हालाँकि यह राशि देश और कंपनियों के अनुसार बदल सकती है लेकिन इतना अवश्य है कि जानकार और अशुद्धियों रहित काम करने वाले लोगों के लिए मुँहमाँगी राशि लेना कतई मुश्किल नहीं है।

इस प्रकार के काम में निर्धारित समय पर काम करके देने वाले लोगों की माँग ज्यादा रहती है इसलिए समयबद्ध काम करने वालों के लिए अपनी विश्वसनीयता को हमेशा बचाए रखने की चुनौती होती है। तो ऐसे ट्रेंड लोग जोकि स्वरोजगार के तौर पर अपना करियर बनाने में विश्वास रखते हैं उनके लिए पीपीओ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है बशर्ते वे लगनशील और आत्म विश्वासी हों।

पीपीओ के माध्यम से मिलने वाले प्रमुख काम निम्न हो सकते हैं -

ऑनलाइन ट्यूटरिंग

अकाउंटिंग, फाइनेंस और टैक्स प्रीपेरेशन

होम डिजायन

एडिटिंग एंड राइटिंग

ग्राफिक्स डिजाइनिंग

ट्रांसक्रिप्शन एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट

सॉफ्टवेयर एंड आईटी

वेबसाइट क्रिएशन

मार्केटिंग एंड सोर्स सपोर्ट

टेक्नीकल राइटिंग

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट