Daily Horoscope
✕

टेलीकॉम में उज्जवल कैरियर

Written By WD
Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2012 (17:10 IST)
FILE
ट्राई ने यह बताया है कि टेलीफोन का उपयोग करने वालों में हम भारतीयों का क्रम पांचवां है। अमेरिका का टेलीफोन उपभोक्ता प्रतिमाह 619 मिनट बात कर शीर्ष पर है तो कनाडा का उपभोक्ता प्रति माह 344 मिनट टेलीफोन पर चहकता है।

रही बात हमारी तो हमारे टेलीफोनधारक प्रति माह 309 मिनट बतियाते हैं। यदि टेलीफोन उपयोग में विकास की गति की बात करें तो हमने दुनिया में सबको पीछे छोड़ दिया है।

दूरसंचार के क्षेत्र में मोबाइल फोन ने कदम क्या रखे, हमारे यहां दूरसंचार क्रांति को मानो पर ही लग गए हैं। मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ इस क्षेत्र में कई छोटे-छोटे क्षेत्र, जिन्हें कि माइक्रो सेगमेंट कहा जाता है, वह भी उभरकर सामने आ गए।

मोबाइल फोन का भारतीय बाजार युवाओं, युवा प्रोफेशनल्स, छोटे तथा मध्यम उद्यम, परिवार तथा कतिपय विशेष वर्ग में बंटा हुआ है। हमारे यहां मोबाइल का सबसे ज्यादा उपयोग करने वालों में युवा वर्ग सबसे आगे हैं।

उनके लिए मोबाइल फोन महज आवश्यकता भर नहीं है, बल्कि एक आवश्यक अंग भी है। इस क्षेत्र में दक्ष युवाओं की मांग बढ़ने लगी है। सार्वजनिक कंपनियों के साथ निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भी युवाओं के लिए जॉब के अवसर बढ़ाए हैं।

टेलीकॉम मैनेजमेंट के कोर्स आप यहां से कर सकते हैं-
- जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर।
- सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम मैनेजमेंट, पुण े ।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट