dharma sangrah
✕

खेलों में बढ़ते अवसर

Written By ND
Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010 (16:12 IST)
ND
कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद शायद देश में खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिले और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के प्रति भी युवाओं में आकर्षण पैदा हो। खेलों में करियर बनाना न केवल मेहनत भरा कार्य है, बल्कि इसके लिए काफी पहले तैयारी करना होती है। सही मार्गदर्शन और लगन के बल पर आप इसमें अपना करियर बना सकते हैं।

बात सिर्फ एक खेल की ही नहीं, बल्कि कई खेलों की है। क्रिकेट की लोकप्रियता चरम पर होने में कोई शक नहीं है, लेकिन टेनिस, कुश्ती, चेस, बैडमिंटन समेत कई और खेलों में भारत के बढ़ते दबदबे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पैसा और शोहरत अब इस करियर का भी सहज हिस्सा बन चुके हैं।

सचिन और साइना जैसा रोल मॉडल बनना वाकई गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी देश का नाम पूरी दुनिया के सामने ऊँचा करते हैं।

खेल में अपना करियर बनाने वालों के लिए न केवल केन्द्र सरकार, बल्कि राज्य सरकारें भी काफी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने लगी हैं। कॉर्पोरेट सेक्टर से भी खेलों में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार और नकद राशि काफी बड़ी संख्या में दी जाने लगी है। इसके अलावा अब क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी भी की गई है।

हॉकी से लेकर निशानेबाजी तक यह देखने में आ रहा है कि देश के लिए सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए देश की जनता ने भी अब पलक पांवडे बिछाकर स्वागत करना सीख लिया है। सरकारी नौकरी के अलावा सुविधाएँ भी मिलती हैं। इस कारण खेलों में अपना करियर बनाएँ। आपकी किस्मत अपने आप सँवर जाएगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट