Daily Horoscope
✕

खेल में चमकदार भविष्य

Written By ND
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:56 IST)
- अशोक जोशी

ND
हमारे यहाँ खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा है बल्कि बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। सचिन तेंडुलकर ने अपनी शतकों से मैदान पर जितनी तालियाँ बटोरी हैं, क्रिकेट और विज्ञापनों से जितना पैसा बटोरा है वह दूसरे करियर से कमाना असंभव भले न हो, लेकिन मुश्किल जरूर है।

खेल में करियर बनाकर करोड़ों कमाने वालों में अकेले सचिन ही नहीं है सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, महेश भूपति, हम्पी और हरिकृष्ण, अभिनव बिन्द्रा, जसपाल राणा, राज्यवर्धन राठौर, अंजलि वेदपाठक और नारायण कार्तिकेयन जैसे अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। लोगों में इन दिनों खेल में करियर बनाने के प्रति थोड़ी बहुत आशंका है। इसका एक कारण यह भी है कि हमारे यहाँ शुरू से ही ऐसी मान्यता है कि पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब।

सरकारी पहल
खेल के माध्यम से करियर बनाने के लिए आखिरकार सरकार को ही कदम उठाना पड़े और देश में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल नीति बनाई गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के युवा मामलों तथा खेल और स्पोर्र्ट्‌स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के गठन ने युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में खासा योगदान दिया है।
  हमारे यहाँ खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा है बल्कि बेहतरीन करियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। सचिन तेंडुलकर ने अपनी शतकों से मैदान पर जितनी तालियाँ बटोरी हैं, क्रिकेट और विज्ञापनों से जितना पैसा बटोरा है।      


व्यक्तिगत गुण
खेल के प्रति उत्साही युवा में उनकी पसंद के खेलों के प्रति गहन प्रतिभा होनी आवश्यक है, खेल में सफल करियर बनाने के लिए सही प्रशिक्षक का चयन कर यथोचित प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा को खोज निकालना बेहद आवश्यक है। प्रगति पथ पर लगातार आगे बढ़ने और ठहराव के लिए उत्साह एवं स्व-प्रेरणा प्रचुर शारीरिक दमखम, दिमागी चौकसपन तथा अच्छी खेल भावना का होना जरूरी और उपयोगी है।

खेल-खेल में बनाएँ करियर
यह सही है कि इन दिनों खेल को एक बेहतर करियर विकल्प की तरह लिया जा रहा है फिर भी यह जरूरी नहीं कि सभी खेलों के खिलाड़ियों का करियर ग्राफ एक साथ ऊपर चढ़े। ऐसे खेल जिनके साथ ग्लैमर जुड़ा है, पैसा भी खूब बरसाते हैं और कुछ खेल ऐसे भी हैं जो खिलाड़ियों को संतुष्टि और पदक भले ही दे, लेकिन पैसों की बरसात करने में उतने कामयाब नहीं होते हैं।

रन बरसाए धन
हमारे यहाँ जितना पैसा और प्रसिद्धि क्रिकेट में है, उतनी ख्याति अन्य खेलों को नहीं मिल पाई है। तमाम घोटालों और फिक्सिंग के आरोपों के बावजूद भारत में क्रिकेट के प्रति जो दीवानगी है, देखते ही बनती है। देश के अमूमन सभी शहरों में कोचिंग सेंटर हैं, जहाँ नवोदित खिलाड़ियों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी के गुर सिखाए जाते हैं।

घरेलू स्तर पर कई टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की योग्यता प्रदान करते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आरंभ की गई रणजी ट्रॉफी और दुलीप ट्रॉफी के रास्ते खिलाड़ी टेस्ट और एक दिवसीय मैचों में प्रवेश कर रन के साथ धन बटोरते हैं।

बेजोड़ बिलियर्ड
माइकल फरेरा और गीत सेठी ने बिलियर्ड में विश्व विजेता बनकर इस विशिष्ट खेल को अपना करियर बनाया। पहले बिलियर्ड की सुविधाएँ विशिष्ट क्लबों, स्नूकर तथा बिलियर्ड एसोसिएशन में उपलब्ध थी, लेकिन आज पूरे देश में स्नूकर हाउस और बिलियर्ड रूम खुल गए हैं, जहाँ बिलियर्ड खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर करियर की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में द बिलियर्ड एवं स्नूकर फेडरेशन द्वारा नियमित रूप से आयोजित चैंपियनशिप का योगदान महत्वपूर्ण है।

घुड़सवारी, सब पर भारी
भारत में घुड़सवारी की परंपरा सदियों पुरानी है। अब यह परंपरा खेल का रूप धारण कर चुकी है। भारत में घुड़सवारी को बढ़ावा देने के लिए द इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया था। जोधपुर पोलो एंड इक्वेस्ट्रियन इंस्टीट्यूट के साथ अन्य राइडिंग स्कूल्स द्वारा प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। यहाँ तक कि इस क्षेत्र में बचपन से करियर बनाने के लिए दिल्ली का चिंल्ड्रन राइडिंग क्लब काम कर रहा है।

नौका पर सवार करियर
इन दिनों भारत में नौकायन अर्थात याचिंग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। विदेशी पर्यटकों द्वारा नौकायन में दिलचस्पी दिखाए जाने से याचिंग के प्रति भारतीय युवाओं की दिलचस्पी भी ब़ढ़ी है। द याचिंग एसोसिएशन ऑव इंडिया भारत में याचिंग चैंपियनशिप और प्रतिस्पर्धा आयोजित कराती है। इसके अलावा देशभर में फैले विभिन्न सैलिग, रोविंग और याचिंग क्लब उभरते याचमैन को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

चक दे इंडिया बनाम हॉकी
भारत में भले ही अँगरेजों ने सबसे पहले हॉकी का आगाज किया हो लेकिन अब इसे हमारे राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है। हमने 1928 से 1956 के बीच 24 ओलिंपिक मैच खेले और सारे मैच जीते हैं। यहाँ इंडियन हॉकी फेडरेशन शासी निकाय है। 'चक दे इंडिया' फिल्म ने एक बार फिर हॉकी की लोकप्रियता में इजाफा किया है और इसमें करियर बनाने का सिलसिला फिर चल पड़ा है।

भारतीय खेल प्राधिकरण के देशी-विदेशी प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों के साथ-साथ हॉकी और फुटबॉल में प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे यहाँ हॉकी भले ही फुटबॉल से ज्यादा लोकप्रिय हो, लेकिन बंगाल में फुटबॉल ज्यादा लोकप्रिय है तथा फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मालामाल हैं।

सबसे आगे शतरंज के खिलाड़ी
एक दिमागी खेल के रूप में मशहूर शतरंज भारत में भी खूब लोकप्रिय है। बचपन से शुरुआत कर स्कूल और कॉलेज स्तर से होते हुए जूनियर चैंपियनशिप के रास्ते इंटरनेशनल चैस चैंपियनशिप तक पहुँचा जा सकता है। विश्वनाथन आनंद ने इसे नई ऊँचाइयाँ देकर बता दिया कि भारतीयों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। ऑल इंडिया चैस फेडरेशन द्वारा युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसे चतुरंगम डॉट कॉम पर ऑनलाइन भी खेला जा सकता है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें नाम और दाम दोनों कमा सकते हैं।

टेनिस के ठाठ
टेनिस के रैकेट से भी बल्ले की तरह पैसा झरता है। हमारे यहाँ रामनाथ कृष्णन से लेकर अमृतराज बंधुओं और पेस भूपति से लेकर सानिया मिर्जा ने इस क्षेत्र में शानदार करियर बनाकर युवाओं को प्रेरित किया है। कृष्णन टेनिस सेंटर, ब्रिटानिया-अमृतराज टेनिस फाउंडेशन, एस टेनिस अकेडमी, टेनिस बिलेज, सिंनेट टेनिस अकेडमी और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं।

टारगेट पर है करियर
शूटिंग यानी कि निशानेबाजी के माध्यम से करियर को टारगेट बनाए जाने का भी सिलसिला बढ़ा है। पहले कभी राजा-महाराजाओं का शौक रहा यह क्षेत्र करियर निर्माण का साधन बन गया है। ओलिंपिक खेलों के अलावा इसकी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में नाम के साथ अच्छी कमाई भी की जा सकती है।

और भी हैं राहें
इन खेलों के अलावा एथलेटिक्स, स्वीमिंग, कार रेस, मुक्केबाजी और कुश्ती ऐसे खेल हैं जो व्यक्तिगत संतुष्टि के साथ करियर निर्माण में भी मददगार साबित हुए हैं और युवाओं में इनकी माँग बढ़ती जा रही है।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट