Daily Horoscope
✕

इवेंट मैनेजमेंट में संभावनाएँ

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:19 IST)
ND
इवेंट मैनेजमेंट एडर्वटाइजिंग और मार्केटिंग का ही एक रूप है। इस प्रोफेशन में जितना ग्लैमर है, उतना ही यह क्षेत्र चुनौतियों से भरा हुआ है। इवेंट मैनेजमेंट में रचनात्मक दिखाने का भरपूर मौका है। यूँ तो हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम की जरूरत होती है, लेकिन जब बात इवेंट मैनेजमेंट की आती है तो इसमें अपेक्षाकृत अधिक परिश्रम और क्रिएटिविटी लगती है क्योंकि इसमें एक साथ कई बिंदुओं पर फोकस करना होता है।

इवेंट मैनेजमेंट के तहत किसी ग्रुप के लिए इवेंट आयोजित करना होता है। इसमें प्रोफेशनल और कम्यूनिटी दोनों तरह के आयोजन शामिल हैं। किसी कंसेप्ट का सही विज्यूलाइजेशन, प्लानिंग, बजटिंग और एक्सिक्यूशन इस क्षेत्र में बहुत मायने रखते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत फैशन शो, म्यूजिकल शो, कार्पोरेट सेमीनार, एक्जिबिशन, थीम पार्टी, प्रोडक्ट लॉंचिंग और वेडिंग सेरेमनी आयोजित करनी होती है। हर इवेंट की अपनी अलग माँग और चुनौती होती है, जिसमें आपकी क्षमता का निर्धारण होता है। इवेंट मैनेजमेंट आपको स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका देता है।
इवेंट मैनेजमेंट एडर्वटाइजिंग और मार्केटिंग का ही एक रूप है। इस प्रोफेशन में जितना ग्लैमर है, उतना ही यह क्षेत्र चुनौतियों से भरा हुआ है। इवेंट मैनेजमेंट में रचनात्मक दिखाने का भरपूर मौका है। यूँ तो हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।


योग्यता- इवेंट मैनेजमेंट पूरी तरह से क्रिएटिव फील्ड है, जिसमें आपकी निर्णय लेने की क्षमता (डिसीजन मैकिंग स्किल्स) पर ही सबकुछ निर्भर करता है। अगर आप क्रिएटिव हैं और अपनी क्षमताओं पर यकीन रखते हैं तो आप इस क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।

कोर्स- इवेंट मैनेजमेंट में कई तरह के कोर्स उबलब्ध हैं जो आपकी काबिलियत को निखारते हैं। इवेंट मैनेजमेंट कोर्स इस प्रकार हैं।

डिप्लोमा कोर्स- इवेंट मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स के लिए निम्न इंस्टिट्‍यूट हैं।

अमिटी इंस्टिट्‍यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, नई दिल्ली

रितनंद बलदेव एजूकेशन फाउंडेशन (आरबीईएफ), एकेसी हाउस, ई-27 डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली।

इंस्टिट्‍यूट ऑफ टूरिज्म एंड फ्यूचर मैनेजमेंट ट्रेंड्‍स (आईटीएफटी), चंडीगढ़
एससीओ 1-2-3, लेवल III, सेक्टर- 17 चंडीगढ़।

इंटरनेशनल सेंटर फोर इवेंट मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट (आईसीईएम), नई दिल्ली
6 /14, II फ्लोर, सर्वप्रिय विहार, नई दिल्ली।

पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स-
नेशनल एकैडमी ऑफ इवेंट मैनेजमेंट एंड डेवेलेपमेंट (एनएईएमडी), मुंबई
नंदनवन बिल्डिंग वल्लभ भाई रोड़, विले पार्ले, मुंबई।

नेशनल एकैडमी फोर मीडिया स्टडीज, अहमदाबाद
अपर लेवेल, पंचधारा कॉमप्लेक्स, एसजी हाईवे, अहमदाबाद

अमिटी इंस्टिट्‍यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, नई दिल्ली

रितनंद बलदेव एजूकेशन फाउंडेशन (आरबीईएफ), एकेसी हाउस, ई-27 डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली।

कॉलेज ऑफ इवेंट एंड मैनेजमेंट(सीओईएम), पुणे
लेन नंबर 11, प्रभात रोड़, पुणे।

इंपायर इंस्टिट्‍यूट ऑफ लर्निंग (ईआईएल), मुंबई
414, सेनापति बागपत रोड़ र्लवर पार्ले, मुंबई।

इंस्टिट्‍यूट ऑफ टूरिज्म एंड फ्यूचर मैनेजमेंट ट्रेंड्‍स (आईटीएफटी), चंडीगढ़
एससीओ 1-2-3, लेवल III, सेक्टर- 17 चंडीगढ़।
लेखक के बारे में
शराफत खान
सहायक संपादक, वेबदुनिया.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट